'BJP को 81 सीटों पर डिब्बे में बंद करेंगे', हेमंत सोरेन ने भाजपा को दी चुनौती, सीट शेयरिंग पर भी कही ये बात
Jharkhand Vidhan sabha Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चुनावी गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर तंज कसा है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा पिछले एक महीने से सीट शेयरिंग को लेकर बातें कर रही हैं। हेमंत सोरेन ने रांची में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया वो और उनका गठबंधन रांची की 81 विधानसभा सीटों पर जीतेगी।
भाजपा की सीटों के तय होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''ये तो मैंने सुना है कि एक महीने पहले ही तय हो गया था। अभी नॉमिनेशन में भी बहुत वक्त है। 81 की 81 सीटों पर हम भारतीय जनता पार्टी को डिब्बे में बंद करेंगे।''

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने NDA को दिया बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, JMM में होगा शामिल
राहुल गांधी से मुलाकात पर क्या बोले हेमंत सोरेन?
हेमंत सोरेन ने कहा, ''हम लोग कोई नेता नहीं है। सबसे बड़ा नेता जनता है। जनता जिसको चाहती है, उसको आगे बढ़ाती है। हम लोग मात्र एक माध्यम हैं। आज हमारे साथ उमाकांत रजक जी ने जो योगदान दिया है, उसका मतलब ये है कि राज्य में जो हमारे वंचित और शोषित लोग हैं, उनको मजबूत करने का। कहीं-न-कहीं इन लोगों का अनुभव और लोगों से इनका जुड़ाव हमें वंचितो की सेवा करने में मदद करेगा।''
राहुल गांधी के 19 अक्टूबर को रांची आने के बारे में हेमंत सोरेन ने कहा, ''आने वाले दिनों में बहुत सारे नेताओं का यहां आगमन होगा, निश्चित तौर पर वो (राहुल गांधी) हमारे महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) के नेता हैं, और समय के मुताबिक हम अपनी रणनीतियों के तहत अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड की 81 सीटों में भाजपा, AJSU-JDU किस-किस सीट पर लड़ेगी चुनाव? देखें पूरी लिस्ट
JMM में आज शामिल हुए केदार हाजरा और उमाकांत रजक
जेएमएम में आज शुक्रवार (18 अक्टूबर) को भाजपा नेता केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत रजक शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जेएमएम में उनका स्वागत हेमंत सोरेन ने किया। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''झारखण्ड के दो जुझारू और कर्मठ नेताओं केदार हाजरा जी और भाई उमाकांत रजक जी का अपने हजारों समर्थकों के साथ झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है, जोहार है। जीतेगा झारखंड!'' रिपोर्ट के मुताबिक केदार हाजरा जमुआ और उमाकांत रजक चंदनकियारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें उम्मीदवार किन-किन बातों का रखें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications