झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने NDA को दिया बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, JMM में होगा शामिल
Jharkhand Vidhan sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को हेमंत सोरेन ने बड़ा झटका दिया है। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने शुक्रवार (18 अक्टूबर 2024) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक उमाकांत रजक चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होने वाले हैं। जेएमएन उनको चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे सकती है। कहा जा रहा है कि आजसू इस बार उमाकांत रजक को टिकट ना देने की योजना बना रही थी, इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अब जेएमएम के टिकट पर वो चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ेंग।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड की 81 सीटों में भाजपा, AJSU-JDU किस-किस सीट पर लड़ेगी चुनाव? देखें पूरी लिस्ट
उमाकांत रजक ने केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से भी दिया इस्तीफा
उमाकांत रजक ने आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। बोकारो में इस्तीफा देने के बाद वह रांची के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वो जेएमएम में शामिल होने वाले हैं। हालांकि उमाकांत रजक ने इसके बारे में कुछ भी अधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है कि वो जेएमएम में शामिलो होंगे या नहीं। टिकट न मिलने के बारे में उमाकांत रजक ने कहा था, ''पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इस्तीफा देना ही पड़ा।'
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें उम्मीदवार किन-किन बातों का रखें ध्यान
NDA गठबंधव में सीट शेयरिंग तय: BJP 68 और AJSU 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक आजसू पार्टी 10 सीटों पर, जेडी(यू) दो और एलजेपी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
सरमा ने कहा, "सीट बंटवारे की व्यवस्था के मुताबिक, एनडीए सहयोगी आजसू पार्टी झारखंड में 10 सीटों, जेडी(यू) 2 और एलजेपी (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जो लगभग अंतिम रूप ले चुकी है।" आजसू पार्टी सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जेडी(यू) जमशेदपुर पश्चिम और तमार में उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एलजेपी (रामविलास) चतरा से चुनाव लड़ेगी। समझौते के अनुसार, भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन चर्चा जारी है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे, मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications