हेमंत सोरेन या कल्पना सोरेन? पति-पत्नी में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें कहां से करते हैं दोनों कमाई?
Hemant Soren Kalpana Soren Net Worth: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (बरहेट) और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (गांडेय) और छोटे भाई बसंत सोरेन (दुमका) विधानसभा चुनाव जीत गए हैं।
चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन अपनी संपत्तियों को लेकर सुर्खियों में थे। आज 28 नवंबर को जब हेमंत सोरेन फिर से सीएम शपथ लेने वाले हैं तो वो फिर से सुर्खियों में हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन हैं। कल्पना सोरेन के पास अपने पति से दोगुनी से भी ज्यादा संपत्ति है।

ऐसे में लोगों में ये भी जानने की उत्सुकता है कि आखिर कल्पना सोरेन कमाई कहां से करती हैं? आइए जानते हैं कि पति-पत्नी के पास कुल कितनी संपत्ति है?
Hemant Soren Net Worth: हेमंत सोरेन की संपत्ति
- हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दाखिल अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास 2 करोड़ 59 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति 2 करोड़ 83 लाख रुपये है।
- हेमंत सोरेन के पास एक डायमंड नेकलेस एक इटैलियन चेन और एक राइफल है। हेमंत सोरेन के पास कैश 45,000 रुपये है। हेमंत के पास जो राइफल है, उसकी कीमत 55,000 रुपये है।
- हेमंत सोरेन के नाम पर एक कार है। जो उन्होंने साल 2008 में खरीदी थी। हेमंत सोरेन के बैंक अकाउंट में 74 लाख 28 हजार रुपये है।
- हेमंत सोरेन के नाम पर 56 लाख रुपये का कर्ज है।
- हेमंत सोरेन के पास 18.91 लाख के गहने हैं।
- हेमंत सोरेन ने पीपीएफ और एलआईसी इंश्योरेंस मिलाकर कुल 43 लाख रुपये का निवेश किया है
- हेमंत के दोनों बेटों के बैंक अकाउंट में 1.48-1.48 लाख रुपये जमा हैं।
- हेमंत सोरेन ने जानकारी दी है कि साल 2006 से 2008 के बीच उन्होंने 20 लाख 64 हजार रुपये में 23 प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसकी आज मार्केट वैल्यू 1,92,77,697 करोड़ रुपये है। हेमंत की ये सभी संपत्ति धनबाद जिले के गोविंदपुर, बोकारो जिले के जारीडीह और रांची के अनगड़ा में हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने CM बनकर कमाए करोड़ों रुपए, 5 साल में दोगुनी हुई संपत्ति, पत्नी ज्यादा अमीर
Hemant Soren Income source: हेमंत सोरेन का आय स्रोत
हेमंत सोरेन एक कारोबारी भी हैं। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया यही है। इसके अलावा हेमंत सोरेन की कमाई का जरिया झारखंड सीएम के तौर पर मिलने वाली सैलरी है। इसके अलावा हेमंत सोरेन शेयर मार्केट और निवेश से भी कमाई करते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत सोरेन की एक महीने की सैलरी लगभग 2 लाख 72 हजार से तीन लाख तक की है। मुख्यमंत्री का मूल वेतन 1 लाख रुपये है, जिसमें भत्ते और सुविधाएं शामिल नहीं हैं। मुख्यमंत्री के लिए क्षेत्र भत्ता 95,000 रुपये प्रति माह और जलपान भत्ता 70,000 रुपये है।

ये भी पढ़ें- 'दाना' तूफान से भी ज्यादा खतरनाक है हेमंत की सरकार', शिवराज सिंह चौहान ने JMM-कांग्रेस के लिए क्यों कहा ऐसा?
हेमंत सोरेन ने पिछले 10 सालों में कितनी की कमाई?
वित्तीय वर्ष सालाना आय
- 2023-24: 22,73,330 रुपये
- 2022-23: 28,27,040 रुपये
- 2021-22: 28,01,110 रुपये
- 2020-21: 16,84,990 रुपये
- 2019-20: 08,08,310 रुपये
- 2018-19: 13,37,190 रुपये
- 2017-18: 12,35,790 रुपये
- 2016-17: 09,04,190 रुपये
- 2015-16: 09,52,810 रुपये
- 2014-15: 08,17,550 रुपये
Kalpana Soren Net Worth: कल्पना सोरेन संपत्ति
- कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दाखिल अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास चल और अचल संपत्ति मिलाकर कुल 19.18 करोड़ की संपत्ति है।
- कल्पना सोरेन के पास 5 करोड़ 54 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति 13 करोड़ 63 लाख रुपये है। कल्पना सोरेन के बैंक अकाउंट में 81 लाख 31 हजार रुपये है। कल्पना सोरेन के पास 56 लाख के वाहन हैं।
- कल्पना सोरेन के पास दो लाख पांच हजार नकद है। कल्पना सोरेन के 5 बैंक अकाउंट हैं। वहीं उन्होंने 2 फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखे हैं। दोनों एफडी का मूल्य 5,02,500-15,02,500 रुपये है।
- कल्पना सोरेन ने 60 लाख से ज्यादा रुपये तो निवेश किए हुए हैं। विधायक कल्पना सोरेन 61 लाख का निवेश अलग-अलग कंपनियों में किया है। जो किए एक बांड के रूप में है।
- कल्पना सोरेन के ऊपर 3.36 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी है। कल्पना सोरेन के पास 91.97 लाख के गहने हैं।
- कल्पना सोरेन ने पीपीएफ, एलआईसी इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड में कुल मिलाकर 64 लाख रुपये का निवेश किया है।
- कल्पना सोरेन के पास ने इसके अलावा कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का भी जिक्र अपने शपथपत्र में किया है।

ये भी पढे़ं- झारखंड चुनाव से पहले शिवराज सिंह ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहीं JMM पर भारी ना पड़ जाए ये मुद्दा
Kalpana Soren Income source: कल्पना सोरेन का आय स्रोत
कल्पना सोरेन एक कारोबारी हैं। उन्होंने अलग-अलग बिजनेस में निवेश किया हुआ है। जहां से हर महीने वो लाखों में कमाई करती हैं। इसके अलावा उनको एक विधायक के तौर पर भी सैलरी मिलती है।
कल्पना सोरेन का मूल वेतन 60,000 रुपये प्रति माह है, कल्पना सोरेन को क्षेत्र भत्ता 80,000 रुपये प्रति माह है, जलपान भत्ता 40,000 रुपये प्रति माह दिया जाता है। कुल मिलाकर कल्पना सोरेन को लगभग एक लाख 60 हजार सैलरी हर महीने मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications