Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने CM बनकर कमाए करोड़ों रुपए, 5 साल में दोगुनी हुई संपत्ति, पत्‍नी ज्‍यादा अमीर

Hemant Soren Net Income: सियासत में कुर्सी मिल जाने के बाद तगड़ी कमाई तय है। इसका ताजा उदाहरण झारखंड मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन हैं, जिन्‍होंने मुख्‍यमंत्री बनने के बाद करोड़ों रुपए कमाए हैं। महज पांच साल में ही हेमंत सोरेन की संपत्ति डबल हो गई है।

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। सभी 81 सीटों पर दो चरण 13 व 20 नवंबर को मतदान होना है। 23 नवंबर को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव व कई राज्‍यों के उपचुनावों के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन दिनों नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं, जिनसे उम्‍मीदवारों की सपंत्ति का विवरण भी सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Wayanad Bypoll: प्रियंका गांधी vs न‍व्‍या हरिदास में ज्‍यादा अमीर कौन? 72 साल में गांधी परिवार ने दिए 7 MP

Hemant Soren net worth

झारखंड के दिशोम गुरु कहे जाने वाले शिबु सोरेन के दोनों बेटे व बहू झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में उम्‍मीदवार हैं। नामांकन का आखिरी दिन 25 अक्‍टूबर है। इससे पहले गुरुवार को झारखंड मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट, उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन ने गांडेय और भाई बसंत सोरेन ने दुमका से नामांकन प‍त्र दाखिल किया।

हेमंत सोरेन की संपत्ति कितनी है? (Hemant Soren Net Worth)

बरहेट विधानसभा चुनाव 2024 में के शपथपत्र के अनुसार साल 2024 में हेमंत सोरेन की संपत्ति 5.43 करोड़ रुपए है जबकि साल 2019 में हेमंत सोरेन की संपत्ति 2.29 करोड़ रुपए थी। महज पांच साल में हेमंत सोरेन की संपत्ति बढ़कर दोगुनी हो गई। हेमंत के भाई बसंत व पत्‍नी कल्‍पना की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है।

Jharkhand Chunav 2024 Chief Minister Hemant Soren

कल्‍पना सोरेन की संपत्ति कितनी है? (Kalpana Soren Net Worth)

गांडेय विधानसभा चुनाव 2024 में कल्‍पना सोरेन की ओर से पेश किए गए शपथपत्र के अनुसार कल्‍पना की कुल संपत्ति 19.18 करोड़ रुपए है। जबकि साल 2019 में कप्‍लना सोरेन की नेटवर्थ 19.14 करोड़ रुपए थी। पांच साल में सिर्फ चार लाख का इजाफा हुआ है।

बसंत सोरेन की संपत्ति कितनी है? (Basant Soren Net Worth)

शिबु सोरेन के बेटे बसंत सोरेन ने की ओर से दुमका विधानसभा चुनाव 2024 में पेश किए शपथपत्र के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 11.75 करोड़ रुपए है जबकि साल 2019 में बसंत सोरेन के पास 4.77 करोड़ रुपए की नेटवर्थ थी। पांच साल में करीब 7 करोड़ का इजाफा हुआ। सीएम भाई से भी तगड़ी कमाई की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+