झामुमो के MLA रहे लोबिन हेम्ब्रम BJP में शामिल, झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा भी हुए भाजपाई!
Madhu Koda and Lobin Hembrom Join BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शनिवार (31 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। हालांकि भाजपा ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मधु कोड़ की पत्नी गीता कोड़ा इस साल की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।
वहीं जेएमएम से निष्कासित नेता और विधायक रहे लोबिन हेम्ब्रम भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोबिन हेम्ब्रम पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के वफादार नेता माने जाते हैं। लोबिन हेम्ब्रम को इस साल की शुरुआत में जेएमएम से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी और चम्पाई सोरेन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- चम्पाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी या अर्जुन मुंडा...इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों में से कौन होगा भाजपा का CM फेस?
लोबिन हेम्ब्रम बोले- हमें हेमंत पर भरोसा था लेकिन...
भाजपा में शामिल होने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, "हमने जेएमएम में निष्ठा से काम किया, हम आज भी गुरुजी (शिबू सोरेन) के भक्त हैं। उन्होंने हमें गलत का विरोध करना सिखाया है। हमने जेएमएम को एक लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश की। हमें हेमंत पर भरोसा था कि आदिवासियों को न्याय और विकास मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आज धनुष-बाण में दम नहीं है।''
ये भी पढ़ें- चम्पाई सोरेन भाजपा में हुए शामिल, जानिए पिछले 6 महीने में कैसे बदली झारखंड की राजनीति?
लोबिन हेम्ब्रम हेमंत के वोटबैंक में कर सकते हैं सेंधमारी
लोबिन हेम्ब्रम के भाजपा में शामिल होने के बाद बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है। लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा में शामिल होने के बारे में पहले ही संकेत दे दिए थे। लोबिन हेम्ब्रम बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी के प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़े थे। जिसकी वजह से उन्हें जेएमएम ने छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। उसके बाद विधानसभा से उनकी विधायिकी भी खत्म कर दी गई थी।
लोबिन हेम्ब्रम भी झारखंड के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक हैं। लोबिन हेम्ब्रम की बोरिया विधानसभा क्षेत्र और राजमहल लोकसभा क्षेत्र अच्छी-खासी पकड़ है। लोबिन हेम्ब्रम अब भाजपा की ओर से हेमंत सोरेन के आदिवासी वोट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- NDA, आदिवासी वोट, बागी...झारखंड के लिए BJP का मास्टर प्लान! इस रणनीति से हेमंत को करेगी सत्ता से बेदखल












Click it and Unblock the Notifications