'हेमंत सोरेन के खिलाफ लड़ने के लिए BJP उम्मीदवारों के दे रही है 5 करोड़ रुपये', JMM नेता का दावा
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता मनोज पांडे ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी भी उम्मीदवार को लुभाने के लिए पार्टी के भीतर 5 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।
जेएमएम नेता मनोज पांडे ने रविवार (27 अक्टूबर) को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि भाजापा बरहेट विधानसभा सीट में कोई उम्मीदवार नहीं ढूंढ पा रही है। बता दें कि बरहेट विधानसभा सीट जेएमएम का गढ है और इस सीट से सीएम हेमंत सोरेन लगातार जीतते आ रहे हैं और इस बार भी वही उम्मीदवार होंगे।

ये भी पढ़ें- 'मेरी मां के लिए जो नीच बात बोली गई', सीता सोरेन के लिए कांग्रेस नेता इरफान ने कही ऐसी बात, भड़क गईं बेटियां
'BJP को नहीं मिल पा रहा है उम्मीदवार'
JMM नेता मनोज पांडे बोले,
"वे खोज रहे हैं, फिर भी सही उम्मीदवार नहीं ढूंढ पा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि अब उन्होंने किसी भी उम्मीदवार को लुभाने के लिए पार्टी के भीतर 5 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। अब वे पैसे का लालच देकर किसी उम्मीदवार को बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। कौन राजनीतिक रूप से शहीद होना चाहेगा?"
ये भी पढ़ें- Barhait Chunav 2024: बरहेट से हैट्रिक मारने को तैयार हैं हेमंत सोरेन, भाजपा किसपर खेलेगी दांव?
JMM का दावा- बरहेट में भाजपा को 100-150 वोट भी नहीं मिलेंगे
यह पूछे जाने पर कि पार्टी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा जानती है कि वह बरहेट निर्वाचन क्षेत्र में 100-150 वोटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी और इसीलिए कोई भी उम्मीदवार सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।
उन्होंने कहा, "अगर भाजपा उम्मीदवार को केवल 250 वोट ही मिलते हैं, तो यह कितना अपमानजनक होगा। इसलिए मुझे लगता है कि वे इस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे या फिर पैसे के लालच में कोई और उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर देगा।"
ये भी पढ़ें- Hemant Soren Education: कितने पढ़े-लिखे हैं झारखंड के CM हेमंत सोरेन? पत्नी कल्पना ने की है MBA की पढ़ाई
हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से किया नामांकन
सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट के लिए दस्तावेज दाखिल किए है।
बरहेट संथाल परगना क्षेत्र के अंदर आता है, जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गढ़ माना जाता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने संथाल क्षेत्र की दो विधानसभा सीटों- बरहेट और दुमका- से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की।
उन्होंने बरहेट सीट पर भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 वोटों से हराया और दुमका सीट पर भगवा पार्टी के लोइस मरांडी को 13,188 वोटों से हराया। बाद में उन्होंने दुमका सीट खाली कर दी। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं, जबकि नतीजे 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications