Hemant Soren Education: कितने पढ़े-लिखे हैं झारखंड के CM हेमंत सोरेन? पत्नी कल्पना ने की है MBA की पढ़ाई

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहेबगंज जिले के बरहेट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। अपने चुनावी हलफनामे में हेमंत सोरेन ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का भी खुलासा किया है। हेमंत सोरेन ने अब खुद बताया है कि वो कितने पढ़े लिखे है। हेमंत सोरेन हमेशा अपनी पढ़ाई को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

हेमंत सोरेन के अलावा उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने भी गांडेय सीट से नामांकन किया है। कल्पना सोरेन ने भी अपने चुनावी हलफनामे शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी है। आइए जानें हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शैक्षणिक योग्यता के बारे में सबकुछ?

Hemant Soren Education

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन या कल्पना सोरेन? पति-पत्नी में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें कहां से करते हैं दोनों कमाई?

Hemant Soren Education: कितने पढ़े-लिखे हैं हेमंत सोरेन?

  • हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी शपथ प्रत्र में बताया है कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
  • हेमंत सोरेन ने 1994 में पटना विश्वविद्यालय से साइंस में इंटरमीडिएट से डिग्री ली है।

Kalpana Murmu Soren Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं कल्पना सोरेन?

  • कल्पना सोरेन वर्तमान में गांडेय विधानसभा सीट से विधायक हैं। कल्पना सोरेन ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री है, उसके बाद उन्होंने एमबीए भी किया है।
  • कल्पना सोरेन ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई रांची से की है। पिछले कई सालों से कल्पना सोरेन रांची में एक प्राइवेट स्कूल भी चलाती हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले शिवराज सिंह ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहीं JMM पर भारी ना पड़ जाए ये मुद्दा

कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन से जुड़ी अन्य जानकारी

कल्पना सोरेन का ओडिशा के मयूरभंज जिले की मूल निवासी हैं। हालांकि कल्पना सोरेन का जन्म रांची में हुआ था। कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में रांची में हुआ था। उनके पिता एक व्यवसायी हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं।

कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को हुई थी। कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन के दो बेटे हैं। कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन की शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। उस वक्त हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन केंद्रीय कोयला मंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+