'मेरी मां के लिए जो नीच बात बोली गई', सीता सोरेन के लिए कांग्रेस नेता इरफान ने कही ऐसी बात, भड़क गईं बेटियां
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी बीच झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री और जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने भाजपा नेता और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को लेकर विवादिय बयान दिया है। जिसको लेकर अब सीता सोरेन की दोनों बेटियां विजय श्री और जय श्री हमलावर है।
सीता सोरेन की दोनों बेटियां विजय श्री और जय श्री ने कहा है कि उनकी मां को लेकर जो घटिया बयानबाजी की गई है, वो किसी भी तरह से सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। असल में इरफान अंसारी ने नॉमिनेशन के बाद कहा कि 'सीता सोरेन बोरो खिलाड़ी और रिजेक्टेड....हैं।'

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: 'BJP इस बार झारखंड की सभी 81 सीटें जीतेगी', नामांकन के बाद चम्पाई सोरेन ने भरी हुंकार
इरफान के इस बयान पर सीता सोरेन ने भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अगर इरफान ने माफी नहीं मांगी तो इसका उग्र तरीके से विरोध किया जाएगा। पहले सीता सोरेन की बेटी विजय श्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इरफान अंसारी के बयान की आलोचना की थी। अब मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी की टिप्पणी से झारखंड की महिलाओं को ठेस पहुंची है।
ये भी पढ़ें- Barhait Chunav 2024: बरहेट से हैट्रिक मारने को तैयार हैं हेमंत सोरेन, भाजपा किसपर खेलेगी दांव?
'मेरी मां के लिए जो नीच बात बोली गई है...'
सीता सोरेन की बेटी विजय श्री ने कहा, ''बेटी होने के नाते, हमारा बयान तो आना बनता है। मेरी मां के लिए जो नीच बात बोली गई है, उन्होंने सोशल मीडिया पर ही बोली है, इसलिए सोशल मीडिया पर मेरा जवाब देना बनता है। एक बेटी के तौर पर हमें ये बातें सुनकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। ये टिप्पणी सिर्फ मेरी मां पर नहीं है, ये झारखंड की सभी महिलाओं और आदिवासी महिलाओं को ठेस पहुंचाया है।''
सीता सोरेन की बेटी बोली- हम आसानी से ऐसी टिप्पणियों को जाने नहीं देंगे
सीता सोरेन की बेटी विजय श्री ने कहा, ''ऐसी टिप्पणियों को हम आसानी से जाने नहीं देंगे। हम उन्हें ये बता देना चाहते हैं कि अगर महिलाएं मोर्चा खोलने पर आ जाए तो, उनके लिए अच्छा नहीं होगा। समाज में हमें ऐसी सोच रखने वाले लोगों का विरोध करना चाहिए। ऐसे नेता राज्य के नेता बनने के लायक नहीं हैं। मैं राज्य से खासकर जामताड़ा के निवासियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो चुनाव में वोट देते वक्त इस बात का ध्यान रखे कि वो किसे अपना नेता चुन रहे हैं।''
ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन या कल्पना सोरेन? पति-पत्नी में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें कहां से करते हैं दोनों कमाई?
चुनाव क्षेत्र बदलने पर क्या बोलीं सीता सोरेन की बेटी?
सीता सोरेन की दूसरी बेटी जय श्री ने मां के चुनाव क्षेत्र बदलने पर कहा, ''मेरी मां के लिए चुनौतियां हैं क्योंकि ये एक नया क्षेत्र है। लेकिन जिस तरह से जामताड़ की जनता ने हमारा स्वागत किया है। लोकसभा चुनाव के बाद हमारी मां को फोन कॉल भी आने लगे थे कि आप आए और इस बार जामताड़ा से चुनाव लड़ें। यहां के लोग ये चाहते हैं कि मेरी मां यहां से चुनाव लड़े।''
सीता सोरेन की दूसरी बेटी जय श्री ने आगे कहा, ''हम अपनी मां को शुरुआत से ही इन मामलों में सपोर्ट करते हैं। लोकसभा चुनाव के वक्त हमनें चुनाव और राजनीति को बहुत करीब से समझा था।''












Click it and Unblock the Notifications