Barhait Chunav 2024: बरहेट से हैट्रिक मारने को तैयार हैं हेमंत सोरेन, भाजपा का क्या है हाल?
Barhait Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने लगभग अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। झारखंड की इस बार सबसे चर्चित सीट बरहेट विधानसभा सीट है। इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन की बरहेट पारंपरिक सीट है। हेमंत सोरेन बरहेट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और हैट्रिक लगाने को तैयार हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियान हेम्ब्रोम को मैदान में उतारा है।

ये भी पढे़ं- Dumka Chunav: दुमका में JMM के बसंत सोरेन को BJP के सुनील सोरेन देंगे टक्कर
Barhait Seat Candidate 2024: बरहेट सीट उम्मीदवार?
झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी सहयोगी हैं। बरहेट सीट से हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए में भाजपा के अलावा आजसू, जेडीयू और लोजपा (आर) शामिल हैं। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 68 में से 66 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बरहेट सीट पर भाजपा अपने उम्मीदवार गमलियान हेम्ब्रोम उतारे हैं।
भाजपा बरहेट सीट से लुईस मरांडी को टिकट देना चाहती थी लेकिन लुईस मरांडी ने भाजपा का टिकट लेने से मना कर दिया था। वो फिलहाल जेएमएम में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने 2019 के चुनावों में हेमंत सोरेन के खिलाफ साइमन मरांडी को टिकट दिया था।
ये भी पढ़ें- Gandey Chunav 2024: गांडेय विधानसभा सीट पर कल्पना सोरेन को कौन देगा टक्कर, BJP इसपर खेलगी दांव?
Barhait Assembly Election 2024 Seat News: जानिए बरहेट विधानसभा सीट के बारे में?
- 1957 बाबुलाल टुडू, झारखंड पार्टी
- 1962 बाबुलाल टुडू, झारखंड पार्टी
- 1967 मसीह सोरेन, निर्दलीय
- 1969 मसीह सोरेन, प्रोग्रेसिव हुल झारखंड
- 1972 मसीह सोरेन, निर्दलीय
- 1977 परमेश्वर हेम्ब्रम, जनता पार्टी
- 1980 थोमस हांसदा, कांग्रेस
- 1985 थोमस हांसदा, कांग्रेस
- 1990 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
- 1995 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
- 2000 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
- 2005 थोमस सोरेन, झामुमो
- 2009 हेमलाल मुर्मू, झामुमो
- 2014 हेमंत सोरेन, झामुमो
- 2019 हेमंत सोरेन, झामुमो












Click it and Unblock the Notifications