पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर में की भारी गोलाबारी-भारतीय सेना
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर में की भारी गोलाबारी की है।
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर में की भारी गोलाबारी की है। आपको बताते चलें कि सर्जिलक स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को भारत की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान पाकिस्तान की ओर से 12 बार युद्धविराम तोड़े जाने की घटनाएं हुई हैं।

गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पाक के उच्चायुक्त को भारत की ओर से एक विरोध पत्र सौंपा गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि भारत अब तक तीन बार विरोध पत्र सौंप चुका है। स्वरूप ने कहा कि पाक की ओर से जारी फायरिंग साफ तौर पर वर्ष 2003 में भारत और पाक के बीच हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है।
इससे पहले इंडियन आर्मी की ओर से जानकारी दी गई थी कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक पाक की ओर 99 बार युद्धविराम तोड़ा जा चुका है। चार नवंबर को इंडियन आर्मी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पाक की ओर से जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी है। उस समय एक सीनियर आर्मी ऑफिसर ने बताया था कि कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ट्रूप्स की ओर से भी जम्मू कश्मीर में स्थित एलओसी पर 99 बार फायरिंग की जा चुकी है और युद्धविराम को तोड़ा गया है। यानी अगर अब इस 12 को भी जोड़ लिया जाए तो संख्या 111 बैठती है।
वहीं विकास स्वरूप ने यह जानकारी भी दी कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि 'हार्ट ऑफ एशिया' कार्यक्रम में पाक की ओर से कोई शिरकत करने आ रहा है या नहीं। आपको बता दें कि पाक के विदेश मंत्री सरताज अजीज ने कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शिरकत करने भारत आएंगे।
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका












Click it and Unblock the Notifications