उधमपुर ब्लास्ट: पुलिस ने पकड़े तीन आतंकी, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे स्टिकी बम

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में इस सप्ताह बसों में हुए ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने पाकिस्तानी हाथ होने की बात कही है। पुलिस ने जिले के बसंतगढ़ इलाके से तीन पूर्व आतंकियों को हिरासत में लिया है। जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने बताया कि, हमने बम लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने कबूल कर लिया है। इससे पहले पीएम मोदी के दौरे के दौरान पुलिस की सतर्कता के चलते जैश के 2 आतंकियों को मार गिराया गया था और उनके मॉड्यूल को तबाह कर दिया गया था।

Udhampur blast: Police caught three terrorists, sent sticky bombs from Pakistan through drone

डोडा में सक्रिय पूर्व आतंकी ने बसंतगढ़ में मॉड्यूल तैयार किया था। जिसे पाकिस्तान से हीरानगर के रास्ते बसंतगढ़ तक स्टिकी बम पहुंचाए गए। इसके बाद रामनगर में टाइमर सेट कर स्टिकी बम बसों पर रखे गए, जिनसे बाद में धमाके हुए। बसंतगढ़ से पकड़े एक पूर्व आतंकी के खाते में लाखों रुपये भी ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने दस से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि, इस बार यह लश्कर मॉड्यूल है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से 3 स्टिकी बम सहित 5 आईईडी बरामद की गई हैं। वहीं अरेस्ट किए गए जैश मॉड्यूल के एक अन्य आतंकी जाकिर हुसैन नाम के पास से भी स्टिकी बम बरामद किया गया है। 27 सितंबर को, मोहम्मद अमीन भट ने उन्हें एक हाई-प्रोफाइल मंत्रिस्तरीय यात्रा से पहले कुछ जगहों पर बम लगाने का आदेश दिया।

पुलिस ने बताया कि, उसने दो आईईडी सक्रिय कर दो बसों में डाल दिए। एक बस में उन्होंने 7 घंटे का टाइमर सेट किया था और दूसरे में उन्होंने 14 घंटे का टाइमर सेट किया था। इन धमाकों में मोहम्मद अमीन भट शामिल है। वह पाकिस्तान में सेटल हैं। उसने सोशल मीडिया ऐप के जरिए असलम शेख नाम के आतंकी से संपर्क किया और उसे ड्रोन के जरिए 3 स्टिकी बम और 4 नए आईईडी मुहैया कराए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+