जम्मू-कश्मीर: उधमपुर बस धमाके की जांच करने पहुंची NIA की टीम, आतंकी साजिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को 8 घंटों में दो धमाके हुए। ये धमाके उधमपुर के बस स्टैंड पर हुए हैं। पहले धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, अब वे खतरे से बाहर हैं।
उधमपुर, 29 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम पहुंचते ही जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। एनआईए इस मामले को आतंकी साजिश के एंगल से जांच कर रही है। सीमा पार पाकिस्तान कहीं अपने नापाक मंसूबे को अंजाम तो नहीं दे रहा। एनआईए की टीम घटना को हर एंगल से जांच कर रही है।

बता दें कि गुरुवार को 8 घंटों में दो धमाके हुए। ये धमाके उधमपुर के बस स्टैंड में हुए हैं। पहले धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, अब वे खतरे से बाहर हैं। गनीमत है कि दूसरे धमाके में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। एनआईए की टीम पहुंचते ही एक्शन में आ गए हैं।
दूसरा धमाका आज सुबह हुआ
बता दें कि दूसरा धमाका आज सुबह सवा 5 बजे हुआ है। बस अड्डे में खड़ी एक बस में धमाका हुआ है। यह बस नियर रामनगर से उदयपुर तक चलती थी और रात को बस बस स्टैंड पर खड़ी थी। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के जान को नुकसान की बात सामने नहीं आई है। लेकिन आस-पास खड़ी बसों को नुकसान हुआ है। सुरक्षाबलों और पुलिस की सूत्रों ने इसे आतंकी साजिश की आशंका बताया है।
पहला धमाका पेट्रोल पंप के पास
वहीं इससे पहले बुधवार रात (28 सितंबर) को उधमपुर में एक पेट्रोल पंप पर खड़ी एक खाली बस में विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। घटना उधमपुर जिले के डोमेल चौक पर एक पेट्रोल पंप के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुई। विस्फोट में पास खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
उधमपुर के डीआईजी सुलेमान चौधरी ने कहा कि विस्फोट रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पास में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में एक और बस में हुआ धमाका, 8 घंटे में ये दूसरा ब्लास्ट, आतंकी साजिश की आशंका












Click it and Unblock the Notifications