कश्मीर यूनिवर्सिटी के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति कोविंद, कहा- बेटियों पर गर्व
श्रीनगर, 27 जुलाई: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कश्मीर यूनिवर्सिटी के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित भी किया। इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। अपने भाषण में राष्ट्रपति ने कश्मीरी भाषा का भी इस्तेमाल किया, जिसके बाद वहां मौजूद छात्रों ने जमकर ताली बजाई।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि आज करीब 3 लाख छात्र डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। मैं संख्या से प्रभावित हूं। विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वहीं उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले लगभग आधे छात्र महिलाएं हैं। स्वर्ण पदकों में 70 फीसदी विजेता महिलाएं हैं। यह संतोष और गर्व की बात है कि हमारी बेटियां हमारे बेटों के समान और कभी-कभी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
J&K | President Ram Nath Kovind addressed the 19th annual convocation of the University of Kashmir in Srinagar
— ANI (@ANI) July 27, 2021
"Close to 3 lakh students are receiving degrees today. I'm impressed by the numbers. The University has made remarkable progress," said President Ram Nath Kovind pic.twitter.com/8ehVpIva5t
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत में सीखने की महान परंपराएं थीं और कश्मीर उनमें से कुछ का घर रहा है। आधुनिक शिक्षा को समृद्ध विरासत के साथ इस तरह जोड़ने की आवश्यकता महसूस की गई, जिससे हमें 21वीं सदी की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिले।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति अपने चार दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को उन्होंने कारगिल युद्ध के 22 वर्ष पूरे होने पर द्रास वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं राष्ट्रपति का बुधवार को वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम हैं।












Click it and Unblock the Notifications