पूर्व CM महबूबा बोलीं, जम्मू-कश्मीर को जेल जैसा बना दिया, पाकिस्तान से रिश्ते सुधारना जरूरी
महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान और भारत के रिश्तों को सुधारने की वकालत की है। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर को जेल जैसा बना दिया गया है। mehbooba mufti pak india relations jammu kashmir transformed into jail
श्रीनगर, 24 सितंबर : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की वकालत की है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर का मसला जटिल है। बकौल महबूबा, जम्मू कश्मीर को जेल में तब्दील कर दिया गया है। आए दिन मुठभेड़ होती रहती है।

पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारना जरूरी
बता दें कि पूर्व सीएम महबूबा जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ पार्टी रही- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) सुप्रीमो भी हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर का मुद्दा हल करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान के पीएम ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे को सुलझाने और भारत-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने के बारे में कहा है, तो ऐसा होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications