Video: सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में जल उठा राजस्थान, जयपुर में सड़कों पर उतरे राजपूतों ने मचाया बवाल
Sukhdev Singh Gogamedi Jaipur News: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दूसरे दिन राजस्थान जल उठा। राजपूत सड़कों पर उतर आए और बवाल मचा दिया।
राजपूत समाज ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर बुधवार को पूरा राजस्थान बंद रखे जाने का आह्वान किया था। करणी सेना से जुड़े राजपूतों व सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थकों ने जयपुर, बाड़मेर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किया है। जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और टायर जलाकर विरोध जताया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समाज के लोगों में राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश है। लोग हत्या के आरोपियों का एनकाउंट किए जाने की मांग कर रहे हैं। हत्या के बाद से ही राजस्थान में धरना-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
Recommended Video
बता दें कि 5 दिसंबर की दोपहर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में ही बनाए कार्यालय में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या करने वालों की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी व मकराना के जूसरी के रोहित राठौड़ के रूप में हुई है। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हैं।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज ने बताया था कि वारदात में क्रॉस फायरिंग में नवीन सिंह शेखावत की भी मौत हो गई। नवीन शाहपुरा का रहने वाला था। वह जयपुर में कपड़े की दुकान पर काम करता है। नवीन ही रोहित राठौड़ व नितिन फौजी को सुखदेव सिंह गोगामेड़ के घर लेकर आया था।
वहीं, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा के नाम से एफबी पोस्ट वायरल हुई, जिसमें वह सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करवाने की जिम्मेदारी ली और यह बताई कि सुखदेव गोगामेड़ी उनके दुश्मनों का साथ दे रहा था।
यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव गोगामेड़ी को मारने वाले पर 5 लाख का ईनाम, पुलिस को रोहित-नितिन की तलाश
यह भी पढ़ें - Sukhdev Singh Gogamedi: कौन थे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चीफ सुखदेव सिंह? जिन्हें बदमाशों ने मारी गोली












Click it and Unblock the Notifications