Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव गोगामेड़ी को मारने वाले पर 5 लाख का ईनाम, पुलिस को रोहित-नितिन की तलाश
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Jaipur: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वालों की पहचान मकराना के जूसरी का रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी के रूप में हुई है। राजस्थान पुलिस ने इन बदमाशों पर पांच-पांच लाख रुपए ईनाम रखा है।
नितिन फौजी और रोहित को शाहपुरा का नवीन सिंह शेखावत मंगलवार दोपहर को जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर लेकर आया है। नवीन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका था। वारदात के वक्त क्रॉस फायरिंग में नवीन को भी लगी थी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड 2023 में राजस्थान पुलिस को निति फौजी व रोहित राठौड़ की तलाश है। इनको पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की कई टीमें हरियाणा के महेंद्रगढ़ और राजस्थान के मकराना की तरफ भेजी गई हैं।
इधर, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में हत्याकांड के बाद से ही राजस्थान के कई हिस्सों से धरना-प्रदर्शन की खबरें आने लगी थीं। राजपूत समाज की ओर से 6 दिसंबर को राजस्थान बंद को ऐलान किया गया। मंगलवार शाम को चूरू, बाड़मेर, जयपुर समेत कई जगहों पर गोगामेड़ी के समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। चूरू के ग्रामीण इलाकों में गुस्साए राजपूत लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दो रोडवेज बसों के शीशे तोड़ दिए।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की पुख्ता वजह तो सामने नहीं आई है, मगर वारदात के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा के नाम की फेसबुक आईडी से इसकी जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा है कि दुश्मनों का साथ देने के कारण लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोगामेड़ी की हत्या करवा दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की असली वजह तो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मूलरूप से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी के रहने वाले थे। इन दिनों परिवार के साथ जयपुर के श्याम नगर पुलिस थाना इलाके के किशन नगर में रह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications