Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Ministers 2024: भजनलाल सरकार में सुरेंद्र पाल को राज्‍य मंत्री बनाने पर क्‍यों शुरू हुआ सियासी बवाल?

Surendra Pal Singh TT Minister Rajasthan: राजस्‍थान में भाजपा ने भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को राज्‍यमंत्री बनाकर बड़ा सियासी दांव खेला है।

30 दिसंबर 2023 को राजभवन जपयपुर में सुरेंद्र पाल सिंह के राज्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही इस पर सियासी बवाल भी शुरू हो गया।

who is Surendra Pal Singh

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को राज्‍यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। राजस्‍थान प्रदेशाध्‍यक्ष व लक्ष्‍मणगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे करणपुर उपचुनाव 2024 की आचार संहिता का उल्‍लंघन बताया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Cabinet: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के 22 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

डोटासरा अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर लिखा कि 'भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर है। भाजपा ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए श्रीकरणपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्रपाल टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है'।

गोविंद सिंह डोटासरा आगे लिखते हैं कि 'संभवतः देश में यह पहला मामला है जब चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मंत्री बनाया है, कांग्रेस इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग करेगी। भाजपा भले ही मतदाताओं को प्रलोभन दे लेकिन श्रीकरणपुर की सीट कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी'।

Rajasthan Ministers 2024 List in Hindi

बता दें कि 30 दिसंबर 2023 को भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार में सुरेंद्र पाल सिंह के मंत्री बनने पर विवाद इसलिए उठ खड़ा हुआ है कि सुरेंद्र पाल सिंह करणपुर उपचुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवार हैं। इनके सामने कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्‍नर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढें- Kirodi Lal Meena Minister: किरोड़ी लाल मीणा वसुंधरा राजे के बाद भजन लाल सरकार में भी बने मंत्री

करणपुर 5 जनवरी को चुनाव होने हैं। 8 जनवरी को चुनाव परिणाम आएगा। यहां पर पहले कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन हो गया था। ऐसे में 25 नवंबर को करणपुर में चुनाव टालने पड़े और राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही चुनाव हुए। करणपुर सीट पर अब उपचुनाव हो रहे हैं।

Rajasthan Ministers 2024 List in Hindi

यह भी पढ़ें- Surendra Pal Singh: कौन हैं सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जो करणपुर उप चुनाव जीतने से पहले ही बने मंत्री

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हार गए तो क्‍या होगा?

भाजपा ने करणपुर उपचुनाव 2024 में मतदान से पहले ही सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को राज्‍यमंत्री बनाकर इस सियासी दांव का लाभ की कोशिश की है। अगर ये चुनाव हार जाते हैं तो इनको छह माह में फिर से किसी सीट से उपचुनाव जीतना होगा।

Rajasthan Ministers 2024 List in Hindi

भजन लाल शर्मा सरकार मंत्रिमंडल

राजस्‍थान कैबिनेट मंत्री 2024

1 किरोड़ी लाल मीणा, सवाई माधोपुर
2 गजेंद्र सिंह खींवसर
3 कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़
4 बाबूलाल खराड़ी
5 मदन दिलावर, रामगंज मंडी
6 जोगाराम पटेल, लूणी
7. सुरेश सिंह रावत, पुष्‍कर अजमेर
8. अविनाश गहलोत, जैतारण पाली
9. जोराराम कुमावत
10 हेमंत मीणा
11 कन्‍हैया लाल चौधरी, मालपुरा टोंक
12.सुमित गोदारा लूणकरणसर सीट

Rajasthan Ministers 2024 List in Hindi

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 2024

1. संजय शर्मा, अलवर
2. गौतम कुमार दक, बड़ी सादड़ी चित्‍तौड़गढ़
3. झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, करणपुर
5. हीरालाल नागर, सांगोद, कोटा

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री 2024

18. ओटाराम देवासी, सिरोही
19. डॉ. मंजू बाघमार, जायल
20. विजय सिंह चौधरी, नावां
21. कृष्ण कुमार केके विश्नोई, गुढ़ामालानी
22. जवाहर सिंह बेडम, भरतपुर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+