Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manju Baghmar Minister: राजस्‍थान की इकलौती महिला मंत्री मंजू बाघमार कौन हैं? देवरानी को हराकर बनीं MLA

Manju Baghmar Rajasthan Minister of State 2024: राजस्‍थान मंत्रिमंडल विस्‍तार में डॉ. मंजू बाघमार को राज्‍य मंत्री बनाया गया है। ये राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनने वाली इकलौती विधायक हैं।

भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट, 5 राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) व 5 अन्‍य को भी राज्‍य मंत्री बनाया है। राजस्‍थान के सभी 22 नए मंत्रियों को 30 दिसंबर 2023 को राजभवन जयपुर में राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

Dr Manju Baghmar Minister of State

यह भी पढ़ें- Surendra Pal Singh: कौन हैं सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जो करणपुर उप चुनाव जीतने से पहले ही बने मंत्री

डॉ. मंजू बाघमार समेत सभी 22 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। अभी इनमें मंत्रालय का बंटवारा नहीं हुआ है। मंजू बाघमार को महिला एवं बाल विकास मिलने की चर्चा है। हालांकि मंत्रालयों की तस्‍वीर भी जल्‍द ही साफ होने वाली है।

राजस्‍थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। राजस्‍थान सरकार में नियमानुसार अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के बाद 22 नए मंत्री बना दिए। अब तक कुल 25 मंत्री हो गए। इनमें महिला सिर्फ डॉ. मंजू बाघमार व दीया कुमारी ही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्‍य में बनने वाले शेष 5 मंत्रियों में से ज्‍यादा संख्‍या महिलाओं की हो सकती है।

Devrani Jethani

डॉ. मंजू बाघमार राजस्‍थान के नागौर जिले की जायल (एससी) सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। खास बात है कि मंजू ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी देवरानी कांग्रेस की डॉ. मंजू देवी को हराया।

डॉ. मंजू बाघमार व डॉ. मंजू मेघवाल दोनों ही पूर्व विधायक रह चुकी हैं। एक-दूसरे को हरा चुकी हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मंजू बाघमार ने 70468 व मंजू मेघवाल ने 68903 वोट हासिल किए।

बता दें कि नागौर जिले की जायल सीट से चुनाव लड़ने वालीं मंजू बाघमार व मंजू मेघवाल अजमेर जिले की बेटियां हैं। इनका ससुराल जायल तहसील के गांव सोनेली में है। मंजू मेघवाल का पीहर अजमेर के पुष्‍कर और मंजू बाघमार का पीहर अजमेर के ब्‍यावर में है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Cabinet: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के 22 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

भजन लाल शर्मा सरकार मंत्रिमंडल

राजस्‍थान कैबिनेट मंत्री 2024

1 किरोड़ी लाल मीणा, सवाई माधोपुर
2 गजेंद्र सिंह खींवसर, लोहावट
3 कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़
4 बाबूलाल खराड़ी
5 मदन दिलावर, रामगंज मंडी
6 जोगाराम पटेल, लूणी
7. सुरेश सिंह रावत, पुष्‍कर अजमेर
8. अविनाश गहलोत, जैतारण पाली
9. जोराराम कुमावत, सुमेरपुर
10 हेमंत मीणा, प्रतापगढ़
11 कन्‍हैया लाल चौधरी, मालपुरा टोंक
12.सुमित गोदारा लूणकरणसर सीट

राजस्‍थान राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 2024

1. संजय शर्मा, अलवर
2. गौतम कुमार दक, बड़ी सादड़ी चित्‍तौड़गढ़
3. झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, करणपुर
5. हीरालाल नागर, सांगोद, कोटा

राजस्‍थान राज्‍य मंत्री 2024

1. ओटाराम देवासी, सिरोही
2. डॉ. मंजू बाघमार, जायल
3. विजय सिंह चौधरी, नावां
4. कृष्ण कुमार केके विश्नोई, गुढ़ामालानी
5. जवाहर सिंह बेडम, भरतपुर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+