Rajasthan: उपराष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनकड़ के गांव में जश्न का माहौल, सीएम गहलोत ने दी बधाई
जयपुर, 5 अगस्त। राजस्थान के झुंझुनू जिले के थाना गांव में जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जश्न का माहौल है। ग्रामीण एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ ने जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत के बाद उनके पैतृक गांव की किठाना में जश्न का माहौल दिखा जा रहा है। ग्रामीणों में उत्साह है। जगदीप धनखड़ के पैतृक गांव में जीत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। झुंझुनू के किठाना गांव में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। महिलाएं सुबह से मंगल गीत गा रही है। साथ ही नृत्य भी कर रही है। धनकड़ की जीत को लेकर गांव में सुबह से पूजा-पाठ चल रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने दी बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर जगदीप धनखड़ को बधाई दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि जगदीप धनकड़ के भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनकड़ राजस्थान से भैंरोसिंह शेखावत के बाद दूसरे उपराष्ट्रपति बने हैं।इस बात की राजस्थानियों को प्रसन्नता है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि किसान पुत्र शेखावाटी की शान एवं कुशल विधिवेत्ता जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप उपराष्ट्रपति पद की गरिमा और सम्मान को सर्वोच्च रखते हुए राष्ट्र सेवा में अपना दायित्व कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे।
श्री जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री धनखड़ राजस्थान से भैरोंसिंह शेखावत जी के बाद दूसरे उपराष्ट्रपति बने हैं, इस बात की राजस्थानवासियों को प्रसन्नता है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 6, 2022
परिणाम आने पर गांव में हुई आतिशबाजी
एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद पर जीत दर्ज करने के बाद पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। लोग खुशियां मना रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के परिणाम आने के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। लोग एक दूसरे से मिलकर बधाई दे रहे हैं। मिठाइयां बांटी जा रही है। गांव में दिवाली जैसा माहौल नजर आ रहा है। शेखावाटी से भैरों सिंह शेखावत के बाद जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए हैं। वकालत के पेशे से कैरियर शुरू करने वाले जगदीप धनकड़ आज देश के उपराष्ट्रपति बने हैं।
#WATCH | Rajasthan: Locals in Jhunjhunu, the native place of NDA's Jagdeep Dhankhar, burst into celebrations after his election the the office of Vice President of India pic.twitter.com/980QyGdxdf
— ANI (@ANI) August 6, 2022












Click it and Unblock the Notifications