Rajasthan New Minsiter Name: सिद्धि कुमारी समेत कई MLA के पास गए फोन, देखें संभावित मंत्रियों की सूची

Rajasthan new ministers List: नए साल 2024 के आगमन के साथ ही राजस्‍थान को नया मंत्रिमंडल मिल जाएगा।। राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के नए मंत्रियों ने 30 दिसंबर 2023 को शपथ दिलाई जाएगी। सिद्धि कुमारी व डॉ. किरोड़ी लाल मीणा समेत कई विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

Bhajan Lal Sharma Cabinet Rajasthan

यह भी पढ़ें- Siddhi Kumari: 3 बार की MLA प्रिंसेस सिद्धि कुमारी ने क्‍यों नहीं की शादी? सामने आई असली वजह

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्‍थान में भाजपा सरकार के मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन जयपुर में आज शनिवार को अपराह्न सवा तीन बजे से शुरू होगा। राजस्‍थान राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

राजस्‍थान मंत्रिमंडल विस्‍तार से एक दिन पहले मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्‍ली पहुंचे और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। फिर रात को ही भजन लाल शर्मा जयपुर लौट आए।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान कैबिनेट शपथ आज, MLA नौक्षम चौधरी बोलीं-'मैं ऐसे लोगों की मदद नहीं करूंगी...'

दिल्‍ली से आने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने रात को राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर से मुलाकार कर मंत्रिमंडल विस्‍तार पर चर्चा की।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। तीन दिसंबर को नतीजे घोषित होने के बाद 15 दिसंबर को भाजपा ने भजन लाल शर्मा को मुख्‍यमंत्री व दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्‍यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Ministers: क्‍या वसुंधरा राजे कैबिनेट के ये मंत्री भजन लाल सरकार में भी होंगे रिपीट?

खबर है कि करीब एक दर्जन विधायकों के पास गए हैं। इनके राजभवन में होने वाले मंत्रिपरिषद शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है। ऐसे में है कि से विधायक राजस्‍थान के नए मंत्री बन सकते हैं। नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होगा या बाद में। कुछ कहा नहीं जा सकता। इन विधायकों के अलावा पार्टी के अन्‍य विधायक व नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

इनके पास गए फोन

1. सिद्धि कुमारी
2. हीरा लाल नागर
3. झाबर सिंह खर्रा
4. मदन लाल दिलावर
5. शैलेश सिंह
6. जवाहर सिंह बेदाम
7. हेमन्त मीणा
8. दीप्ति माहेश्‍वरी
9. जोगेश्वर गर्ग
10. प्रतापपुरी
11. श्रीचंद कृपलानी
12. किरोड़ी लाल मीणा
13. सुमित गोदारा
14. श्रीचंद कृपलानी

यह भी पढ़ें- Sidhi Kumari Net Worth: राजस्‍थान चुनाव में एक और 'राजकुमारी', 5 साल में करोड़पति से हुईं अरबपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+