Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sidhi Kumari Net Worth: राजस्‍थान चुनाव में एक और 'राजकुमारी', 5 साल में करोड़पति से हुईं अरबपति

sidhi kumari bikaner: सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व से भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा है। ये पूर्व राजपरिवार से हैं। पांच साल में सिद्धि कुमारी की संपत्ति 4.67 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ रुपए हो गई है।

Sidhi kumari MLA Bikaner East: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 'महारानी' पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और 'राजकुमारी' दीया कुमारी के अलावा रॉयल परिवार से एक और प्रत्‍याशी को मैदान में उतारा है। ये हैं सिद्धि कुमारी, जो बीकानेर पूर्व से भाजपा विधायक हैं।

बीकानेर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य और बीकानेर पूर्व क्षेत्र की तीन बार से विधायक सिद्धि कुमारी की संपत्ति के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सिद्धि कुमारी महज पांच साल में करोड़पति से अरबपति बन गई हैं।

Sidhi kumari MLA Bikaner East

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीकानेर पूर्व सीट से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में सिद्धि कुमारी ने नामांकन पत्र भरा है। सिद्धि कुमारी ने इस बार के चुनावी हलफनामे अपनी संपत्ति 100 करोड़ रुपए बताई है। जबकि इनके पास साल 2018 में 4.67 करोड़ की संपत्ति थी।

बता दें कि बीकानेर पूर्व सीट से 2008, 2014 और 2018 विधायक चुनी गईं सिद्धि कुमारी की माता और दादी का निधन हो जाने के बाद उन्‍हें पैतृक और ननिहाल में संपत्ति में हिस्‍सा मिला है, जिससे सिद्धि कुमारी की कुल संपत्ति में पांच साल 95 करोड़ से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है।

सिद्धि कुमारी के पास तीन आवासीन भवन, 34 करोड़ रुपए का करणी भवन पैलेस, मुम्‍बई में जगमोहनदास मार्ग पर 27 करोड़ का फ्लैट और दिल्‍ली की डिफेंस कॉलोनी में 1 करोड़ 24 लाख रुपए का फ्लैट भी है। इनकी पुश्‍तैनी संपत्ति में जेवरात व 3 करोड़ 67 लाख रुपए का जूनागढ़ प्राचीन संग्रहालय भी शामिल है।

Sidhi kumari MLA Bikaner East

सिद्धि कुमारी के चुनाव शपथ पत्र 2023 में बताया गया है कि इनके पास 30 लाख रुपए नकदी, 16 करोड़ 52 लाख की चल संपत्ति में एफडी, शेयर, जेवरात और बैंक जमा शामिल है। 6 अक्‍टूबर 1973 को नई दिल्‍ली में जन्‍मी सिद्धि कुमारी ने अभी तक शादी नहीं है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों पर एक साथ 25 नवंबर को मतदान होना है। 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। भाजपा ने रविवार को अपने उम्‍मीदवारों को छठी सूची जारी की है। अब तक 199 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

राजस्‍थान के अन्‍य नेताओं की संपत्ति

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+