Nauksham Chaudhary: राजस्थान कैबिनेट शपथ आज, MLA नौक्षम चौधरी बोलीं-'मैं ऐसे लोगों की मदद नहीं करूंगी...'
Nauksham Chaudhary MLA Kaman: राजस्थान की सबसे खूबसूरत विधायक नौक्षक चौधरी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
राजस्थान की भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विधायक नौक्षम चौधरी का ताजा बयान खूब वायरल हो रहा है, जिसमें में किसी की मदद नहीं करने की बात कह रही हैं।

राजस्थान में भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया जाएगा। दोपहर सवा तीन बजे राजभवन जयपुर में मंत्रियों में पद की शपथ दिलाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि विधायक नौक्षम चौधरी शुक्रवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने कामां कस्बे में पहुंची थीं। तब नौक्षम चौधरी के पास क्षेत्र के कुछ लोग आए और मदद की गुहार लगाई।
राजस्थान तक वेबसाइट के अनुसार लोगों ने अपनी विधायक नौक्षम चौधरी को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। उनको परेशान कर रही है। इस पर विधायक नौक्षम ने उन लोगों से कहा कि गो तस्करी और साइबर ठगी के मामलों में ना मैं मदद करूंगी ना सिफारिश करूंगी और ना ही मदद के लिए कोई मेरे पास आए।
यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच
नौक्षम चौधरी ने यह भी कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी और यदि पुलिस किसी के साथ गलत करती है तो उसको हम देखेंगे। तस्करी व ठगी में मैं कोई मदद नहीं करूंगी।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के नूहं की रहने वाली नौक्षम चौधरी के पिता रिटायर जज और मां हरियाणा कैडर में आईएएस अधिकारी हैं। नौक्षम ने दिल्ली व लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी।
विदेश में पढ़ाई के दौरान नौक्षम को 85 लाख की नौकरी का ऑफर मिला था, मगर माता-पिता के कहने पर वह भारत लौटी और साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाया। पहली बार में हार गईं।
भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी नौक्षम चौधरी पर भरोसा जताया और उनको भरतपुर जिले की कामां सीट से टिकट दिया। इस बार नौक्षम ने कांग्रेस की दिग्गज नेता जाहिदा खान को हरा दिया।
बता दें कि राजस्थान के भजन लाल शर्मा की सरकार के नए मंत्री आज शपथ लेंगे। नौक्षम चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने का अनुमान है, मगर इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet: 33 साल में पहली बार चुनाव हारने वाले Rajendra Rathore भी बन सकते हैं मंत्री?












Click it and Unblock the Notifications