Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Siddhi Kumari: 3 बार की MLA प्रिंसेस सिद्धि कुमारी ने क्‍यों नहीं की शादी? सामने आई असली वजह

Rajasthan Chunav 2023: राजकुमारी सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व सीट से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। 50 साल की Siddhi Kumari ने अभी तक शादी नहीं की है।

Siddhi Kumari MLA Bikaner: सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व सीट से लगातार तीन बार विधायक बनकर की हैट्रिक बनाने वालीं राजकुमारी हैं। भाजपा ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में फिर इन पर दांव लगाया है। सिद्धि कुमारी चौथी बार बनने के लिए वोट मांग रही हैं।

हर बार के चुनाव की तरह इस बार भी लोगों में यह सवाल है कि आखिरी 50 साल की उम्र हो जाने के बावजूद बीकानेर पूर्व राजघराने से ताल्‍लुक रखने वालीं सिद्धि कुमारी अभी अविवाहित हैं। क्‍या भविष्‍य में किसी से शादी करने की प्‍लानिंग कर रही हैं? इस सवाल का जवाब खुद सिद्धि कुमारी ने दिया है।

Siddhi Kumari in Rajasthan ELection

सिद्धि कुमारी ने साल 2021 को समाचार पत्र को दिए एक इंटरव्‍यू में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उसी बात को वह आज भी फॉलो कर रही हैं और भविष्‍य में भी करती नजर आएंगी।

जब इंटरव्‍यू में सिद्धि कुमारी से पूछा गया था कि वे शादी कब कर रही हैं तो उन्‍होंने जवाब दिया था कि अब वे शादी नहीं करेंगी। शादी की बजाय सोलो जर्नी करने का फैसला किया है।

Siddhi Kumari MLA Bikaner

राजकुमारी सिद्धि कुमारी ने यह भी कहा था कि अब बीकानेर की जनता ही उनके लिए परिवार है। वे अब सिर्फ जनता के लिए जीएंगी और जनता के लिए मरेंगीं।

कौन हैं प्रिंसेस सिद्धि कुमारी?

बता दें कि राजकुमारी सिद्धि कुमारी बीकानेर के पूर्व राजपरिवार के नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। सिद्धि कुमारी वर्तमान में भाजपा से बीकानेर पूर्व की विधायक हैं और 962 लालगढ़ पैलेसे एरिया, इंद्रा कॉलोनी वार्ड नंबर 36 तहसील बीकानेर में रहती हैं।

Siddhi Kumari net worth

सिद्धि कुमारी कुमारी की संपत्ति 100 करोड़

साल 2023 के चुनाव के शपथ पत्र में सिद्धि कुमारी ने अपनी संपत्ति 100 करोड़ बताई है जबकि पिछले चुनाव 2018 में इनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ थी। इधर, सिद्धि कुमारी की बुआ राज्‍यश्री कुमारी ने उनके चुनाव पत्र में संपत्ति विवरण में तथ्‍य छुपाने का आरोप लगाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+