Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan New Ministers: क्‍या वसुंधरा राजे कैबिनेट के ये मंत्री भजन लाल सरकार में भी होंगे रिपीट?

Rajasthan Mantrimandal 2024: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। खबर है कि राजस्‍थान के नए मंत्रियों को 30 दिसंबर 2023 को अपराह्न 3.30 बजे राजभवन जयपुर में पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

vasundhara raje bhajanlal sharma

यह भी पढ़ें- Rajasthan: योगी आदित्‍यनाथ की राह पर CM भजन लाल, सुखदेव के हत्‍यारे के घर पर चलाया बुलडोजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रिमंडल विस्‍तार से पहले आज राजस्‍थान राज्‍यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करके मंत्रियों की सूची सौंपेगे। इसके बाद सीएम शर्मा का दिल्‍ली जाने का कार्यक्रम है।

ये भी बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में सीएम भजन लाल शर्मा पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने उन विधायकों की सूची रखेंगे, जिन्‍हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bhajan Lal Cabinet: राजस्‍थान मंत्रिमंडल विस्‍तार की डेट हुई फाइनल, जानिए किस दिन शपथ लेंगे मंत्री?

वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल राजस्‍थान

भाजपा की दिग्‍गज नेता वसुंधरा राजे सिंधिया साल 2003 और 2013 में राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री रहीं। अब सियासी गलियारों में यह सवाल भी उठ रहा कि क्‍या राजे के दोनों कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे नेताओं को अब भजन लाल सरकार में भी मंत्री बनने का मौका मिलेगा?

पहले शिक्षा मंत्री, अब विधानसभा अध्‍यक्ष

वसुंधरा राजे के दोनों कार्यकाल में शिक्षा मंत्री रहे वासुदेव देवनानी को भजन लाल शर्मा में मंत्री तो नहीं बनाया जाएगा, मगर विधानसभा अध्‍यक्ष बनाकर इनका कद और भी बढ़ा दिया।

वसुंधरा राजे सरकार में ये रहे चर्चित मंत्री

बता दें कि राजस्‍थान में सियासी समीकरण काफी बदल चुके हैं। वसुंधरा राजे की सरकार के मंत्रियों में से गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, कालू लाल गुर्जर, प्रभू लाल सैनी, गजेंद्र सिंह खींवसर, युनूस खान, राजपाल सिंह शेखावत, अरुण चतुर्वेदी, वासुदेव देवनानी, घनश्‍याम तिवाड़ी, मदन दिलवार, दिगम्‍बर सिंह, अनिता भदेल, किरण माहेश्‍वरी, किरोड़ी लाल मीणा सांवर लाला जाट व अजय सिंह क्लिक आदि नाम प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रदेश के नेताओं की प्रेशर पॉलिटिक्स से टल रहा मंत्रिमंडल गठन, जानिए कौन किस पर बना रहा दबाव

राजे सरकार के ये मंत्री नहीं हो पाएंगे रिपीट

1. गुलाब चंद कटारिया: गृह राज्य मंत्री रहे थे। अब असम के राज्‍यपाल हैं।
2. सांवर लाल जाट: राजे के पहले कार्यकाल में सिंचाई मंत्री रहें सांवर लाल जाट का 9 अगस्‍त 2017 को निधन हो गया।
3. घनश्‍याम तिवाड़ी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे घनश्‍याम तिवाड़ी अभी राजस्‍थान से भाजपा के राज्‍यसभा सांसद हैं।
4. युनूस खान: यातायात मंत्री युनूस खान को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया। ये निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं।
5. प्रभुलाल सैनी: दोनों बार कृषि मंत्री रहे प्रभुलाल सैनी इस बार हिंडोली से चुनाव हार गए।
6. किरण माहेश्‍वरी: तकनीकी शिक्षा मंत्री रही किरण माहेश्‍वरी का 30 नवंबर 2020 को निधन हो गया। हालांकि इस बार इनकी बेटी दीप्ति माहेश्वरी जीती हैं।

वसुंधरा वाले ये मंत्री हो सकते हैं रिपीट

1. किरोड़ी लाल मीणा
2. मदन लाल दिलावर
3. गजेंद्र सिंह खींवसर
4. अजय सिंह क्लिक
5. अनिता भदेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+