Rajasthan Mosam: राजस्‍थान में जानलेवा हुई कड़ाके की ठंड, पारा जमाव बिंदू से नीचे, शीतलहर का अलर्ट

Rajasthan Today Weather: पूरा राजस्‍थान इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दो दिन से शीतलहर चल रही है।

राजस्‍थान में लगातार ठंडी हवाएं चलने से रात के साथ दिन का भी न्‍यूनतम तापमान काफी गिर गया है। जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए।

Rajasthan aaj ka Mosam

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather बर्फबारी की क्या है संभावना और कोहरे से कब मिलेगा छुटकारा, जानिए उत्तराखंड का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राजस्‍थान में सबसे ठंडी जगह माउंट आबू रहा, यहां पर न्‍यूनतम तापमान मानइस एक डिग्री रहा।

इसके अलावा पांच शहरों में तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावत रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दो-दिन के लिए कोहरा व शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।

अलर्ट है कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर व जयपुर समेत आस-पास कई इलाकों में 21 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Power Crisis: क्‍या राजस्‍थान में जल्‍द गहराएगा बिजली संकट? जानिए वजह

उधर, अलवर से अलग होकर नए जिले बने खैरथल से खबर है कि कड़ाके की सर्दी के कारण गुरुवार रात को एक किसान की मौत हो गई। ततारपुर पुलिस थाना इलाके के गांव कुशालबास में 52 वर्षीय किसान सुखीराम जाट सो रहा था। शुक्रवार सुबह वह चारपाई पर मरा हुआ पाया। आस-पास के लोगों का कहना है कि सुखीराम की मौत सर्दी के कारण हुई है।

राजस्‍थान में कड़ाके की ठंड की वजह से पशु भी परेशान हैं। कई जगहों पर आवारा पशुओं की मौत के मामले सामने आए हैं। वहीं, पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि अपने पालतू पशुओं का भी सर्दी से बचाव करें।

उधर, रबी की फसलों पर पाळा पड़ने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम अब तक साथ देता आ रहा है। अब पाळा पड़ा तो फसलें चौपट होना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+