Uttarakhand weather बर्फबारी की क्या है संभावना और कोहरे से कब मिलेगा छुटकारा, जानिए उत्तराखंड का मौसम अपडेट

Uttarakhand weather update उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी से एक बार फिर जबरदस्त ठंड पड़ रही है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा लगातार परेशान कर रहा है। जो कि अभी ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 Uttarakhand weather update What possibility snowfall when will relief from fog, know mousham

इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल जिले में भी सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी। हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कोहरे के अलर्ट के चलते स्कूल बंद रखे गए हैं।

बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड के पहाड़ों चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके बाद से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को देहरादून में भी बादल छाये हुए हैं। जो कि कई दिनों बाद इस तरह का मौसम नजर आया है। ऐसे में ठंड बढ़ गई है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि पहाड़ों में उम्मीद से कम बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग मायूस हैं।मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तराखंड के मौसम में ऐसा बदलाव करीब 16 साल बाद दिखा।

जब सर्दियों में बर्फबारी के साथ प्री और पोस्ट मानसून की बारिश के आंकड़ों में भी कमी आई है। बारिश न होने से भी लोग परेशान हैं। बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद अबआने वाले दिनों में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। बीते साल दिसंबर में भी सिर्फ एक बार ही बर्फबारी हुई। जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 10 दिन तक बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम में इस तरह का बदलाव उत्तर पश्चिमी हवाओं के तेज होने से भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में 24-25 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा। इससे ठंड कम होने के साथ लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल सुबह-शाम कोहरा छाने से सूखी ठंड से परेशानी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+