Rajasthan की सरदार शहर सीट पर भाजपा के बागी नेता लगाएंगे पार्टी की नैया पार, पूर्व मंत्री रिणवा की घर वापसी
Rajasthan के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा और पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी कि शनिवार को भाजपा में घर वापसी हुई। दोनों नेताओं को सरदार शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सांसद, रामसिंह कस्वा और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि रिणवा और डूडी की घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आपको बता दें सरदार शहर में दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। 5 दिसंबर को सरदार शहर सीट पर मतदान होगा।

भाजपा बागियों के दम पर जीतेगी चुनाव
राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में कई नेताओं ने भाजपा से बगावत कर ली थी। इन नेताओं की घर वापसी की चर्चा लंबे समय से है। लेकिन पार्टी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर नेताओं के घर वापसी का फैसला किया है। 4 साल पहले पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने बीजेपी छोड़ दी थी। वसुंधरा सरकार में देवस्थान मंत्री रहे रिणवा टिकट कटने से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रिणवा रतनगढ़ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर वसुंधरा सरकार में मंत्री बने थे। रिणवा ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं लोकसभा चुनाव में रिणवा ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया था। भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव को देखते हुए उन्हें उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। जिसे स्वीकार करते हुए वह पार्टी में शामिल हो गए। राजकुमार रिणवा तीन बार विधायक रह चुके हैं।

सरदार शहर सीट पर कांग्रेस भाजपा में कड़ी टक्कर
कांग्रेस के दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद सरदार सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां कांग्रेस ने दिवंगत नेता भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा पर दांव खेलकर सहानुभूति कार्ड खेला है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पींचा पर दांव लगाया है। सहानुभूति कार्ड को टक्कर देने के लिए भाजपा ने दिवंगत नेता भंवरलाल शर्मा के भाई को अपने साथ जोड़ लिया है। यहां दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर है। वहीं आरएलपी से लालचंद मूंड भी चुनाव मैदान में है। जो चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
