Bhajan Lal Cabinet: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार की डेट हुई फाइनल, जानिए किस दिन शपथ लेंगे मंत्री?
Rajasthan New Cabinet: राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म हो गया। भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्री 30 दिसंबर 2023 को दोपहर सवा तीन बजे राजभवन जयपुर में पद की शपथ लेंगे। 15 से 20 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

- राजस्थान चुनाव 2023 में भाजपा ने 115 सीटें जीती थी।
- सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनाए गए।
- राजस्थान में अधिकतम 30 MLA को मंत्री बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में सत्ता का गुरुर: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अफसरों पर रौब झाड़ते दिखे BJP के पांच MLA
भाजपा ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नाम तो घोषित नहीं किए, मगर पार्टी के सारे विधायकों को फोन करके जयपुर बुलाया है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में 27 दिसंबर को तैयारी की गई थी, मगर किसी कारण से यह टाल दिया गया था। अब बताया जा रहा है कि नई तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तीन दिसंबर को नतीजे आए थे, जिनमें भाजपा ने 115 सीटें पाकर सरकार बनाई थी। तब से लेकर पूरे राजस्थान को नए मंत्रिमंडल का इंतजार था। भाजपा ने सांगानेर से पहली विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जबकि विद्याधर नगर से विधायक दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम बने।
राजस्थान राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी पिछले कई दिन से चल रही थी। बड़ा सा टेंट लगाया गया है। कुर्सियों रखी गई हैं। कारपेट भी बिछाया गया है। खाली कुर्सियां कई दिन से शपथ ग्रहण के आयोजन का इंतजार कर रही थीं।
मंत्रिमंडल की तस्वीर कैसे होगी? किस विधायक को कौनसा मंत्रालय दिया जाएगा? इसकी अभी तक कोई अधिकृत जानकारी तो सामने नहीं आई, मगर सियासी गलियारों में यह चर्चा भी है कि राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार के पहले फेज में 12 कैबिनेट व 5 राज्यमंत्री शपथ ले सकते हैं।
ये हैं संभावित मंत्री
1- डॉ. शैलेष सिंह
2- विश्वनाथ मेघवाल
3- अविनाश गहलोत
4- जवाहर सिंह बेदाम
5- गजेंद्र खींवसर
6- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
7- सुमित गोदारा
8- अजय सिंह किलक
9- अनीता भदेल
10- मंजू बाघमार
11- हीरालाल नागर
12- डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
यह भी पढ़ें- Rajasthan New Ministers: क्या वसुंधरा राजे कैबिनेट के ये मंत्री भजन लाल सरकार में भी होंगे रिपीट?
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications