Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? खुद ने बताया पूरा सच

Nauksham Chaudhary Hindu or Muslim? नौक्षम चौधरी राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत विधायक हैं। जानिए नौक्षम चौधरी की जिंदगी से जुड़े फसाने और हकीकत के बारे में।

नौक्षम चौधरी डीग (भरतपुर) जिले की कामां से सीट पर कांग्रेस की दिग्‍गज नेता जाहिदा खान व निर्दलीय मुख्‍तयार अहमद को भाजपा की टिकट पर 13906 वोटों से हराकर पहली बार राजस्‍थान विधानसभा पहुंची हैं। नौक्षम को कुल 78646 वोट मिले थे।

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत MLA नौक्षम चौधरी समेत ये MLA बन सकते हैं मंत्री, देखें पूरी सूची

क्‍या नौक्षम चौधरी मुस्लिम हैं?

नौक्षम चौधरी की जुबान पर उर्दू की जबरदस्‍त मिठास है। पहनावा मुस्लिम युवतियों जैसा है। ये दरगाह में जाकर सजदा करती हैं और असलामु अलैकुम बोलकर रजमान की मुबारकबाद देती हैं। अल्‍लाह दा शुक्र मनाती है। नए साल का पा‍क दिल व खालिस सीरत से इस्‍तकबाल भी करती हैं।

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्थान की ब्‍यूटी क्वीन नौक्षम चौधरी जीतीं या हारीं, चुनाव परिणाम देख क्‍या कहा?

नौक्षम चौधरी को कौन बता रहा मुस्लिम?

हर दूसरा शख्‍स यही सोचता है कि नौक्षम चौधरी मुस्लिम समुदाय से हैं? भाजपा ने भी इन्‍हें हरियाणा के पुन्‍हाना व राजस्‍थान की कामां सीट से टिकट दिया। दोनों ही मुस्लिम बाहुल्‍य सीट हैं।


एबीपी न्‍यूज के यूट्यूब चैनल पर तीन सप्‍ताह पहले अपलोड वीडियो के शीर्षक व थंबनेल फोटो में नौक्षम चौधरी को मुस्लिम विधायक बताया हुआ है। morning news india नाम की एक वेबसाइट भी नौक्षम चौधरी के मुस्लिम होने का दावा करती है।

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: राजस्‍थान की सबसे खूबसूरत नेता नौक्षम चौधरी को ये अजब संयोग बना रहा MLA

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

क्‍या नौक्षम चौधरी हिंदू हैं?

नौक्षम चौधरी तिलक लगाती हैं। दीपावली पर दीप जलाती हैं। गोवर्धन पूजा भी करती नजर आती हैं। विधायक बनने के बाद हाल ही खाटूश्‍यामजी के दरबार में धोक लगाकर आई हैं। पिता का नाम रामसिंह चौधरी है। इन सबको देखकर हर कोई यही मानता है कि नौक्षम हिंदू हैं।

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary Video: राजस्‍थान चुनाव में IAS की बेटी vs मंत्री, BJP ने नौक्षम चौधरी पर क्‍यों लगाया दांव?

खुद नौक्षम ने हिंदू या मुस्लिम में से क्‍या बताया?

नौक्षम चौधरी हिंदू हैं या मुस्लिम? यह सवाल खुद नौक्षम चौधरी के सामने भी अक्‍सर सार्वजनिक तौर पर आता रहता है। साल 2019 हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ रही थीं तब भी यह सवाल पूछा गया और साल 2023 राजस्‍थान में कामां की सीट से भाजपा विधायक बनने के बाद भी। जानिए दोनों बार नौक्षम ने क्‍या जवाब दिया?

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

यह भी पढ़ें- Nauksham Chaudhary: ये हैं राजस्‍थान चुनाव की सबसे खूबसूरत प्रत्‍याशी, 1 करोड़ की नौकरी छोड़ MLA बनने आई

इसलिए पहनती हूं मुस्लिम जैसे कपड़े-नौक्षम चौधरी

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कामां से जाहिदा खान को हराकर जयपुर पहुंचीं नौक्षम चौधरी से आज तक की टीम के शरत कुमार ने सवाल पूछा कि क्‍या नौक्षम चौधरी मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने के लिए उनके जैसे कपड़े पहनती हैं?

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

यह भी पढ़ें- BhajanLal Sharma: बीएड करके बनना चाहते थे टीचर, फेल हुए तो BJP ज्‍वाइन करके बन गए Rajasthan CM

इस पर जवाब देते हुए नौक्षम चौधरी बोलीं कि 'देखिए, मैं मेवात की बेटी हूं। मेवात की रहने वाली हूं। जो मेरा पहनावा है। जो मेरी बोली है। वो पैतृक है। उसको तो हम बदल नहीं सकते।'

मैं हरियाणा की हिंदू हूं-नौक्षम चौधरी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने पुन्‍हाना सीट से नौक्षम को टिकट दिया। तब एक इंटटव्‍यू में टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर अभिषेक उपाध्‍याय ने भी नौक्षम चौधरी से सवाल किया था कि आपका पहनावा देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि आप किस समुदाय से हैं?

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet Minister List: राजस्‍थान में कौन हैं वो 8 MLA, जिनका भजन लाल सरकार में मंत्री बनना तय!

Nauksham Chaudhary MLA Kaman Rajasthan

इस सवाल के जवाब में नौक्षम चौधरी ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि मैं हिंदू हूं। मेरे पिता हिंदू हैं। मां कट्टर सिख हैं। मुस्लिम बाहुल्‍य सीट से टिकट मिला है। जहां तक बात लिबास कि है तो जैसा देश वैसा लिबास भी होना चाहिए।

अपने माता-पिता की इकलौती संतान

नौक्षम चौधरी का जन्‍म 1993 में हुआ। इनके पिता राम सिंह चौधरी रिटायर्ड जज हैं जबकि मां रंजीत कौर हरियाणा कैडर में आईएएस हैं।

30 वर्षीय नौक्षम अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। दिल्‍ली व लंदन से पढ़ाई की। दस भाषाओं की जानकार हैं। ये हरियाणा के दलित समुदाय से ताल्‍लुक रखती हैं।

 Nauksham Chaudhary

नौक्षम को विदेश में 85 लाख रुपए सालाना का जॉब ऑफर हुआ था। विदेश में सेटल होना चाहती थी, मगर परिजनों के कहने पर भारत लौटी और राजनीति में आकर कामां की विधायक बन गईं।

यह भी पढ़ें- Moin Ahamd: हिम्‍मत हार रहे हो तो कैफे वाले मोईन के IAS बनने की कहानी से साल 2024 में करें नई शुरुआत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+