राजस्थान में सत्ता का गुरुर: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अफसरों पर रौब झाड़ते दिखे BJP के पांच MLA
Rajasthan BJP MLA Viral Video: राजस्थान में अबकी बार भाजपा सरकार है और विधायक के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे है, जिनमें वे अफसरों पर रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं। यह स्थिति तो तब जब राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार में अभी मंत्रिमंडल विस्तार ही नहीं हुआ।
साल 2023 में 115 सीटें जीतकर सत्ता में आई भाजपा अभी सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री, विद्याधरनगर से विधायक दीयाकुमारी और दूदू से विधायक प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम ही बना पाई। मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है।

यह भी देखें - Rajasthan: शाहपुरा MLA लालाराम बैरवा की SDM को धमकी-'नई नौकरी है, तकलीफ हो जाएगी', देखें वीडियो
1. वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष
- वासुदेव देवानानी अजमेर उत्तर विधानसभा से विधायक हैं। भजन लाल शर्मा सरकार में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष भी बने हैं।
- अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं सुधरी तो वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली है।
- वासुदेव देवनानी ने अफसरों को 48 घंटे में समस्या के समाधान का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 'अगर पानी की सप्लाई नहीं हुई तो उन्हें कहां रहना है वह तय कर लें। अपनी जगह ढूंढ लें।
2. लादूलाल पितलिया, विधायक सहाड़ा
- पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने सोमवार को गंगापुर के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया था।
- निरीक्षण के दौरान विधायक पितलिया ने प्रभारी डॉ. राजेंद्र मौर्य से कहा कि 'आप जाचें बाहर से करवाते हो। डिलीवरी में कमीशन खाते हो। तुम्हारा एक्सीडेंट हो जाएगा। तब तुम्हें कोई पानी पिलानी वाला नहीं मिलेगा। प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे। आपको कोरोना हो जाएगा।'
3. लालाराम बैरवा, विधायक शाहपुरा
- शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला उपखंड अधिकारी को जलील करते नजर आए।
- रायल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में आमजन से संवाद के दौरान क्षेत्र में अवैध कोयला भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई और महिला मेटों को बदलने की बात उठी तो विधायक लालाराम बैरवा अचानक तैश में आ गए।
- विधायक बैरवा ने एसडीएम को चेताते हुए कहा कि 'मैं फिर कह रहा हूं। आप बहस मत करिए। इस मामले में कलेकटर से बात करेंगे तो उनकी नई-नई नौकरी में तकलीफ हो जाएगी।'
यह भी पढ़ें- Rajasthan MantriMandal: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार का समय हुआ तय! देखें संभावित मंत्रियों की सूची
4. बालमुकुंद आचार्य, विधायक हवामहल
- जयपुर की हवामहल सीट से पहली बार विधायक बने भाजपा के बालमुकुंद आचार्य तो चुनाव परिणाम के दूसरे ही दिन अफसरों को चेताते नजर आए।
- विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें फोन कॉल पर ये अधिकारी को चेतावनी देते दिखे।
- ये अफसर से बोलते नजर आए थे कि 'रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में बोलो। तो आप समर्थन कर रहे हो इसका, तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बचे रहे हैं वो नहीं दिखने चाहिए। मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा।'
5. उदयलाल भड़ाना, विधायक मांडल
भीलवाड़ा जिले के गांव आरजिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को सम्बोधित करते हुए मांडल विधायक उदयलाल भडाना बोले कि राजस्थान में अब गुंड़ों को गोरी मारकर एनकाउंटर करेंगे। हमारी सरकार ने ऐसा कानून बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications