RTO: एमपी में क्या आपकी गाड़ी का भी टैक्स बकाया है? जल्दी करें, सरकार दे रही ये छूट

(RTO) यदि आपकी कोई गाड़ी मप्र में रजिस्टर्ड है और उसका टैक्स बकाया है, तो आपके लिए ये खबर काम की है। सरकार ऐसे बकायादार वाहन मालिकों को निर्धारित अवधि में टैक्स जमा करने पर डिस्काउंट दे रही है। छूट का दायरा इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका वाहन कितना पुराना है। आपको बता दें कि मप्र में हजारों बड़े वाहनों का कई सालों का टैक्स बकाया है। जिसका आंकड़ा करोड़ों रुपए में पहुंचता है। इस टैक्स वसूली से सरकार का खजाना भी भरेगा।

rto

परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा वाहनों पर बकाया टैक्स को जमा कराने के लिए "सरल समाधान योजना" शुरू की गई है। वाहन मालिक इस योजना का लाभ उठाकर बकाया टैक्स के भुगतान में निर्धारित छूट प्राप्त कर सकते है। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। "सरल समाधान योजना" की अधिसूचना जारी होने के दिनांक 30 सितम्बर 2022 को वाहन पर बकाया मोटरयान कर और शास्ति की राशि पर छूट प्रदान की जायेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए वाहन स्वामी को कुल बकाया राशि को एकमुश्त जमा कराना होगा। 30 सितम्बर 2022 तक किसी वाहन पर मोटरयान कर और शास्ति की बकाया राशि को इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 तक एकमुश्त जमा कराया जा सकता है।

tax

इस योजना की अधिसूचना जारी होने की तारीख 30 सितम्बर 2022 को 05 वर्ष तक पुराने पंजीकृत वाहन पर मोटरयान कर की राशि पर 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इसी प्रकार 05 वर्ष से अधिक लेकिन 10 वर्ष तक पुराने पंजीकृत वाहन पर 20 प्रतिशत, 10 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन पर 30 प्रतिशत एवं 15 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन, जिनके वाहन स्वामी अपनी स्वैच्छा से पंजीकरण निरस्त कराना चाहते हैं, उन्हें 90 प्रतिशत मोटरयान कर की राशि पर छूट प्रदान की जायेगी।

ये भी पढ़े-Mumbai में 1 नवंबर से कार में ड्राइवर समेत सभी के लिए सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य, पुलिस ने जारी किया आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+