Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur में कंडम Bus बन रही कोहिनूर, क्रिएटिविटी में ढल रहा कबाड़, बनी रहेगी ग्रीन और क्लीन सिटी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम ने पुरानी बसों का नवाचार शुरू किया हैं। इसकी शुरुआत ISBT, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों से की जा रही है। कबाड़ में तब्दील हो रही बसों को नई शक्ल दी जा रही हैं।

jabalpur buses

Decaying buses creativity: कहने के लिए तो गुजरते वक्त के हिसाब से अनयूज्ड चीजे कबाड़ में तब्दील हो जाती हैं। लेकिन उस कबाड़ को क्रिएटिविटी में ढाल दिया जाए तो वह कीमती हो जाता हैं। कबाड़ में ऐसी ही क्रिएटीविटी का चलन हिन्दुस्तान में भी बढ़ रहा हैं।

हम बात कंडम बसों की कर रहे हैं। ऐसी प्राइवेट बसों को उनके मालिक अपने अनुसार उपयोगी बना रहे तो वहीं अब सरकारी महकमे भी पीछे नहीं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम ने ऐसी ही बसों का पब्लिक फैसिलिटी में उपयोग करना शुरू कर दिया हैं।

Kohinoor buses

सिटी ट्रांसपोर्ट की सरकारी बस जो सड़क पर दौड़ने लायक नहीं बची और कबाड़ हैं, उनके ढांचे का कई रूप में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हाल ही में नगर-निगम ने ऐसी कई बसों की शक्ल बदल दी। उनको रंग-रोगन कर रैन-बसेरा, चेंजिंग रूम, थैला बैंक या फिर बर्तन बैंक बना दिया गया।

city bus

नगर निगम कमिश्नर स्वनिल वानखेड़े बताते है कि यह नवाचार बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर पब्लिक के लिए फायदेमंद होगा। ऐसी जगहों पर कई बार यात्री रहने का ठिकाना ढूंढते हैं। उनको इससे बड़ा सहारा मिलेगा। वहीं अनुपयोगी सामान का बैंक भी बनाया जा रहा हैं।

Kohinoor is being built in jabalpur’s Decaying buses

जिसमें आम लोग ऐसी वस्तुएं जो उनके उपयोग की नहीं हैं, लेकिन किसी जरुरतमंद को उपयोगी है। इन बैंक में जमा की जा सकती हैं। पुरानी हो चुकी बसों के पुर्जों को भी उपयोग में लाने का प्लान किया गया है। इस नवाचार पर यदि ठीक ढंग से अमल हुआ तो कई फायदे होंगे।

Kohinoor Decaying buses

इससे पहले मध्य प्रदेश में आनंदम नाम से 'नेकी की दीवार' योजना शुरू की गई थी। बड़े शहरों में जब इसकी शुरुआत हुई, खूब सराहा गया। आम लोगों ने गरीब बेसहारा तबके का ख्याल रखते हुए अपनी भागीदारी दिखाई। लेकिन बाद में इस पर ग्रहण लग गया। ऐसी जगह अब गायब ही हो गई हैं।

modifi

ये भी पढ़े- 19 साल की उम्र 120 किलो वजन! लोग कहते 'मत डांस करो फट जाएगी धरती', क्रिएटीविटी ने बदली तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+