Sasaram: सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, धूं-धू कर जलने लगा डब्बा, RPF ने क्या कहा?
Sasaram: बिहार के सासाराम से पटना जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से स्टेशन पर एकदम से हड़कंप मच गया। ट्रेन के एक कोच में लगी इस भीषण आग के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यह हादसा सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर हुआ। बताया गया कि सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी, जिसके बाद यात्रियों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने इस घटना की पुष्टि की है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है: RPF
आरपीएफ के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया, यह 'सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन थी। इसके एक कोच में आग लग गई। वह कोच खाली था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications