VD Satheesan: 'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना', नाम की घोषणा से पहले सतीशन को किसने किया था फोन?
VD Satheesan: आज कांग्रेस और केरल दोनों के लिए बड़ा दिन क्योंकि वीडी सतीशन ने आज सीएम पद की शपथ ली है, जिसके बाद केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी हुई है लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगों के ये मन में ये सवाल है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को पछाड़कर वीडी सतीशन आखिर सीएम पद की कुर्सी तक कैसे पहुंचे?
यहां आपको बता दें कि स्थानीय लोगों में वीडी सतीशन बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं, ऐसे में हालात के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई।

लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि वीडी सतीशन सीएम पद लिए चुन लिए गए हैं, इस बात की खबर उन्हें उनके नाम के ऐलान के कुछ वक्त पहले ही मिल गई थी क्योंकि वीडी सतीशन को किसी महिला ने फोन करके उन्हें खुशखबरी दे दी थी।
दीपा दासमुंशी ने दे दी पहले वीडी सतीशन को खुशखबरी
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एआईसीसी (AICC) महासचिव दीपा दासमुंशी ने वीडी सतीशन को पहले ही फोन कर बता दिया था कि 'वह केरल के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।'
'आप मुख्यमंत्री बनने वाले हैं बीवी को मत बताना'
रिपोर्ट के मुताबिक दीपा दासमुंशी ने वीडी को जिस वक्त कॉल किया था उस वक्त वो कोच्चि से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे। कॉल रिसीव करते ही उन्होंने कहा, 'आप मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, बधाई हो लेकिन ये बात अभी किसी को बताना नहीं, जब तक इसकी औपचारिक घोषणा ना हो जाए, अपनी पत्नी को भी नहीं बताना।' वीडी के साथ उनकी कार में उस वक्त उनकी बेटी उन्नीमाया भी थीं लेकिन वीडी ने दीपा दासमुंशी से किया वादा निभाया और अपने सीएम चुने जाने की बात को गुप्त रखा।

14 मई को को लगी थी वीडी सतीशन के नाम पर मुहर
कांग्रेस ने 14 मई को सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री नामित किया था, जिसके लिए 10 दिनों तक तगड़ा मंथन चला था। मालूम हो कि 2001 से परवूर से विधायक रहने वाले वीडी सतीशन ने पने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) से जुड़े। वे 1986-1987 में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। बाद में उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया तथा भारतीय युवा कांग्रेस में भी कार्य किया।
15वीं केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे वीडी सतीशन
उन्होंने 1996 में परवूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए। 2001 में वे इसी सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए और इसके बाद 2006, 2011, 2016, 2021 तथा 2026 में लगातार जीत दर्ज की। मई 2021 में उन्हें 15वीं केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया। इसके बाद 14 मई 2026 को उन्हें कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री नामित घोषित किया गया।
कौन हैं दीपा दासमुंशी?
दीपा दासमुंसी कांग्रेस का वरिष्ठ चेहरा हैं, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ प्रिया रंजन दासमुंसी की पत्नी हैं, जिनका 2017 में निधन हो गया। वो 2 फरवरी 2025 से एआईसीसी केरल प्रभारी थी। वो 15वीं लोकसभा में रायगंज से सांसद के रूप में कार्य कर चुकी हैं तो वहीं वह अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक शहरी विकास राज्य मंत्री रहीं थीं।














Click it and Unblock the Notifications