Sreeleela Caste: क्या है श्रीलीला की जाति? कौन-सा धर्म मानती हैं एक्ट्रेस? जानें Tilak Varma को डेट करने का सच

Sreeleela Caste: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) इस समय आईपीएल (IPL 2026) में सिर्फ अपने परफॉर्मेंस की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। आईपीएल 2026 में Mumbai Indians के लिए खेल रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा है।

तिलक वर्मा और श्रीलीला की डेटिंग की चर्चा
सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा और श्रीलीला की डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक तिलक वर्मा और श्रीलीला में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर खूब बातें हो रही हैं।

Sreeleela Caste

इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि तिलक वर्मा और श्रीलीला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जैसे ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

'खून की उल्टी हुई, पत्नी ने काला जादू किया', फूट-फूटकर रोए 45 साल के सुपरस्टार, बताया रोंगटे खड़े करने वाला सच
'खून की उल्टी हुई, पत्नी ने काला जादू किया', फूट-फूटकर रोए 45 साल के सुपरस्टार, बताया रोंगटे खड़े करने वाला सच

-बस फिर क्या था, फैंस ने इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई लोग इसे महज अफवाह बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि दोनों अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

कौन हैं श्रीलीला, जिनका नाम तिलक वर्मा से जुड़ रहा है?

-श्रीलीला साउथ फिल्म इंडस्ट्री का तेजी से उभरता हुआ नाम हैं। उन्होंने बेहद कम समय में तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास पहचान बना ली है। 24 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती, एनर्जी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से श्रीलीला युवा दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

-आपको बता दें कि श्रीलीला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'किस्स' से की थी। पहली ही फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया था और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू (कन्नड़) का अवॉर्ड भी मिला था।

-कन्नड़ फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद श्रीलीला ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। फिल्म 'पेली संदाद' के जरिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा में एंट्री की और देखते ही देखते बड़ी स्टार बन गईं। आज उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और वह साउथ की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

क्या है श्रीलीला की जाति?

-भारतीय मूल की अमेरिकी एक्ट्रेस श्रीलीला तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। वह एक तेलुगू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म डेट्रॉइट, मिशिगन (अमेरिका) में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बेंगलुरु, भारत में उनकी मां (डॉ. स्वर्णलता) ने की। जानकारी के अनुसार श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता, एक गाइनेकोलॉजिस्ट हैं।

-फिल्मी दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से पहचान बनाने के अलावा श्रीलीला ने मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री पूरी की है। श्रीलीला का सरनेम सुरपनेनी के तौर पर दर्ज है, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कम्मा समुदाय में एक जाना-माना सरनेम है।

-कम्मा दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक) का एक प्रभावशाली और समृद्ध सामाजिक-कृषक समुदाय है। ऐतिहासिक रूप से किसान और योद्धा रहे इस समुदाय का तेलुगू भाषी राज्यों की राजनीति, उद्योग और अर्थव्यवस्था में गहरा प्रभाव है।

-माना जाता है कि इस समुदाय की उत्पत्ति आंध्र प्रदेश के गुंटूर और प्रकाशम जिलों के ऐतिहासिक 'कम्मनडु' क्षेत्र से हुई। विजयनगर साम्राज्य के दौरान कम्मा वीरों ने सैन्य गतिविधियों और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कौन-सा धर्म मानती हैं श्रीलीला?

-एक्ट्रेस श्रीलीला हिन्दू धर्म (Hinduism) मानती हैं। उनका जन्म अमेरिका में एक तेलुगू हिंदू परिवार में हुआ था और उनका पालन-पोषण भारत में हुआ है। वह पारंपरिक भारतीय मूल्यों और अपनी संस्कृति में गहरी आस्था रखती हैं।

-श्रीलीला के नाना-नानी आंध्र प्रदेश के ओंगोल से हैं और एक्ट्रेस अक्सर वहां के पारंपरिक मंदिरों और रीति-रिवाजों का पालन करती नजर आती हैं। श्रीलीला ने बचपन से ही भरतनाट्यम डांस सीखा है, जो भारतीय संस्कृति और हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है।

-जानवरों के प्रति करुणा और आस्था के चलते, पेटा (PETA) इंडिया ने श्रीलीला को सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी का खिताब भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+