Karuppu Box Office Collection Day 3: सूर्या-तृषा की 'करुप्पु' ने मचाया तहलका, तीसरे दिन छाप लिए इतने नोट
Karuppu Box Office Collection Day 3: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई है। गत 15 मई 2026 को रिलीज हुई इस पौराणिक एक्शन ड्रामा को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में फैंस को सिनेमाघरों के अंदर फिल्म के सीन्स पर नाचते, सीटियां बजाते और जश्न मनाते देखा जा सकता है।
'करुप्पु' ने तोड़े कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड
फिल्म को लेकर ऑडियंस का क्रेज इतना ज्यादा है कि इसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है। रिलीज के पहले ही वीकेंड में 'करुप्पु' ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

तीसरे दिन 'करुप्पु' ने की इतनी कमाई
-RJ Balaji के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' को सूर्या के करियर की दमदार वापसी माना जा रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई और कलेक्शन 24.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
-अब तीसरे दिन यानी 17 मई 2026 (रविवार) को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा धमाका किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'करुप्पु' ने तीसरे दिन करीब 28.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का भारत में तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन लगभग 78.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
ओवरसीज मार्केट में भी चमकी सूर्या की फिल्म
-आपको बता दें कि सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी 'करुप्पु' का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
-रिलीज होने के महज 3 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करना किसी भी तमिल फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म बनी 'करुप्पु'
-सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी ने इस फिल्म के जरिए इतिहास रच दिया है। 'करुप्पु' अब साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, ये इस साल 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म भी बन गई है।
-फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच सूर्या का स्टारडम अभी भी बरकरार है और बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे।
तमिल फिल्मों की कमाई की रेस में सबसे आगे निकली 'करुप्पु'
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'करुप्पु' ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी तमिल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'परासक्ति', 'थाई किझावी', 'यूथ', 'प्राइस' और 'लव इंश्योरेंस कंपनी' जैसी फिल्मों के मुकाबले 'करुप्पु' सबसे आगे निकल चुकी है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।













Click it and Unblock the Notifications