'मैं अकेला हूं, कोई साथ नहीं रहना चाहता', क्या हुआ Salman Khan को? 60 साल में बिना 'पत्नी' परेशान हुए भाईजान!
Salman Khan Cryptic Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के साथ साथ अपनी बिना शादी वाली लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान 60 की उम्र में भी कुंवारे हैं और शादी को लेकर कोई रिएक्शन देते नजर नहीं आते हैं। फिलहाल वह अपनी एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं।
सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
सलमान खान ने हाल ही में ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। सलमान खान के पोस्ट में लिखी कुछ लाइनों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर भाईजान किस बात से परेशान हैं।

सलमान खान के पोस्ट ने लोगों को किया भावुक
सलमान खान वैसे तो अक्सर अपने अंदाज और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उनका इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार कमेंट्स कर उनसे पूछ रहे हैं कि क्या सब कुछ ठीक है।
'अकेला' और 'तन्हा' शब्दों ने खींचा लोगों का ध्यान
-आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। फोटो से ज्यादा लोगों का ध्यान उसके कैप्शन ने खींच लिया है। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- अकेला होना आपकी पसंद हो सकती है लेकिन तन्हाई तब महसूस होती है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता।
-इसके साथ सुपरस्टार ने ये भी लिखा है कि अब आगे क्या करना है, ये इंसान को खुद तय करना पड़ता है। सलमान खान की इन लाइनों ने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया है। कई लोग इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे जिंदगी की सच्चाई बता रहे हैं।
फैंस को हुई सलमान खान की चिंता
-सलमान खान का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने पूछा कि क्या वह अकेलेपन से परेशान हैं, तो किसी ने उनकी सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई है।
-कई यूजर्स ने लिखा है कि भाईजान को कभी अकेला महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि करोड़ों फैंस हमेशा उनके साथ हैं। इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने भी सलमान खान के पोस्ट को लाइक किया है, जिसके बाद ये चर्चा और तेज हो गई है।
आज भी कायम है सलमान खान का स्टारडम
सलमान खान पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। एक्शन, रोमांस और फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भी उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 60 साल की उम्र में भी सलमान खान की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। यही वजह है कि उनका हर पोस्ट और हर बयान मिनटों में वायरल हो जाता है।
फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान
-आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म को 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से रिलीज किए जाने की चर्चा थी लेकिन बाद में इसका टाइटल बदल दिया गया।
-हालांकि फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई है और मेकर्स की ओर से नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार और भी ज्यादा बढ़ गया है।













Click it and Unblock the Notifications