बॉयफ्रेंड का बदला! गर्लफ्रेंड ने की बेवफाई, तो चेहरे पर बनवा दिया अपने नाम का परमानेंट टैटू
ex-Boyfriend ने अपनी पूर्व प्रेमिका को किडनैप कर उसका चेहरा किसी को दिखाने लायक नहीं छोड़ा। युवती ने कहा कि, उसके साथ जो कुछ भी हुआ उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ।
साओ पाउलो, 28 मई : प्यार में नफरत की कोई जगह नहीं होती। लेकिन इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो प्रेम की आड़ में दुश्मनी निकालने से नहीं हिचकते हैं। ऐसी ही एक घटना दक्षिणी ब्राजील के साओ पाउलो राज्य की है, जहां 18 वर्षीय तायने काल्डास नाम की लड़की को उसके एक्स-बॉयफ्रेंड( Ex-Boyfriend) ने उसे किडनैप कर उसके चेहरे को खराब कर दिया।

पूर्व प्रेमी ने लड़की को किडनैप कर घर ले गया
ब्राजील की रहने वाली 18 साल की लड़की टायने काल्डास ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि, जब वह स्कूल जा रही थी, तो उसका एक्स-बॉयफ्रेंड गेब्रियल कोएल्हो (20 साल) ने उसे अपनी कार में जबरन बिठा लिया। उस वक्त लड़के का पिता गाड़ी चला रहे थे।

पूर्व प्रेमी ने लड़की के चेहरे पर बनाया टैटू
युवक ने जबरदस्ती लड़की को घर लेकर गया और पहले तो उसके साथ मारपीट की और उसे बांध दिया। इसके बाद उसने लड़की की गाल के दाहिने हिस्से पर अपने नाम का टैटू बना दिया। युवती ने बताया कि युवक उसका पूर्व प्रेमी था, जो कि हमेशा उसके साथ गाली-गलौज करता था। लड़की ने बताया कि उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने जबर्दस्ती उसके चेहरे अपने नाम का टैटू बना दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व प्रेमिका के साथ गाली-गलौज और मारपीट की
गेब्रियल कोएल्हो ने कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका को अपने घर पर जबरन बंधक बना कर रखा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ गाली-गलौज की। लड़की की मां इन सब बातों से काफी डरी हुई थी। उन्हें लगा की उनकी बेटी लापता हो गई है। थक हारकर लड़की की मां ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में पुलिस ने छानबीन कर तायने काल्डास को उसके पूर्व प्रेमी के घर से बाहर निकाला और उसकी मां को सौंप दिया।

पूर्व प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज
लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी जब काम के लिए ऑफिस जाने को तैयार हुई और उसने मैकअप से अपने चेहरे पर बने टैटू को छिपाने की कोशिश की। मां ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। बाद में मां और बेटी ने पुलिस थाने में पहुंचकर गेब्रियल कोएल्हो ( पूर्व प्रेमी) के बारे में शिकायत दर्ज करवाई।

पूर्व प्रेमी ने कहा मार डालूंगा, टैटू बनवा लो...
लड़की की मां ने बताया कि, जब उसका पूर्व प्रेमी उसे बांध रहा था तो वह चिल्ला कर मदद मांगने की कोशिश कर रही थी। इस पर क्रूर और निर्दयी प्रेमी ने चेहरे पर टैटू नहीं बनवाने की स्थिति में उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पूर्व प्रेमी का कहना है कि, उसकी पूर्व प्रेमिका खुद उसके साथ जाने को राजी हुई थी और उसी ने उससे चेहरे पर टैटू बनाने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications