जापान के अगले प्रधानमंत्री चुने जा सकते हैं योशिदे सुगा, नेतृत्व के लिए खुद को तैयार बताया

नई दिल्ली। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिदे सुगा ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि वह सत्तारूढ़ दल के नेतृत्व के लिए तैयार हैं, जिन्हें अब प्रधान मंत्री शिंजो आबे से पदभार संभालने के लिए शीर्ष दावेदार बनाया जाना तय हो गया है। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के आंतरिक मतदान से पहले प्रधानमंत्री पद के लिए योशिदे एक अहम दावेदार के रूप में उभरे थे। सुगा पार्टी में कभी किसी गुट से संबद्ध नहीं रहे हैं।

Yoshihide Suga

सत्तारूढ दल 14 सितंबर को आंतरिक मतदान की तैयारी कर रही है

सत्तारूढ दल 14 सितंबर को आंतरिक मतदान की तैयारी कर रही है

गौरतलब है जापान की सत्तारूढ दल आगामी 14 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए आंतरिक मतदान की तैयारी कर रही है। अपने खराब स्वास्थ्य और बीमारियों का हवाला देकर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी की खोज तब से ही पार्टी ने शुरू कर दी थी। योशिदे पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लंबे समय से सहायक रह हैं और उनके इस दौड़ में शामिल होने से माना जा रहा है कि उनके सिर ताज सज सकता है।

दौड़ में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा व पूर्व विदेश मंत्री फ्यूमियो भी शामिल

दौड़ में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा व पूर्व विदेश मंत्री फ्यूमियो भी शामिल

पहले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फ्यूमियो शामिल थे, लेकिन योशिदे सुगा द्वरा अपना नाम दर्ज करवाने से अब पार्टी के लिए चुनौती बढ़ गई है। आगामी 14 सितंबर को पार्टी के आंतरिक मतदान होने वाले हैं, उसमें भी सुगा एक पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखा जा रहा है, जो आबे की नीतियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

काफी लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे 65 वर्षीय शिंजो आबे

काफी लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे 65 वर्षीय शिंजो आबे

उल्लेखनीय है 65 वर्षीय पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे काफी लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और वह इसी महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके थे। इन सभी के बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+