IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?

IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट का ध्यान अब इंटरनेशनल सीरीज पर फोकस हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भुवनेश्वर की वापसी पर क्या बोले आकाश चोपड़ा? (IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar)

अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर चल रहे भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में जादुई प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 28 विकेट चटकाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावनाओं का विश्लेषण किया। उन्होंने इस दौरान भुवी की जमकर तारीफ भी की।

Bhuvneshwar Kumar 1

भारतीय टीम में होगी भुवी की वापसी?

चोपड़ा ने कहा कि अगर आप भावनात्मक रूप से सोचें तो लगता है कि उन्हें खिलाया जाना चाहिए। क्योंकि अगर प्रदर्शन ही एकमात्र पैमाना है तो कोई इससे ज्यादा और क्या कर सकता है? उन्हें मौका जरूर मिलना चाहिए। लेकिन फिर यह सवाल उठता है कि क्या यह शॉर्ट-टर्म प्लानिंग होगी या आप लॉन्ग-टर्म सोच रहे हैं। टी20 क्रिकेट हमेशा साइकिल में चलता है। जैसे ही एक वर्ल्ड कप खत्म होता है, अगले छह महीनों में बदलाव शुरू हो जाते हैं ताकि 2028 की तैयारी की जा सके।

IPL में SRH ने जिसे नहीं दिया मौका, उस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, रचा इतिहास
IPL में SRH ने जिसे नहीं दिया मौका, उस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, रचा इतिहास

वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस अहम सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान भी इस दर्द से जूझते हुए देखा गया था। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह रिकवर होने के लिए आराम की सलाह दी है।

Virat Kohli-Anushka Sharma ने Premananda Maharaj से की मुलाकात? वायरल फोटो में IPL ट्रॉफी का सच क्या?
Virat Kohli-Anushka Sharma ने Premananda Maharaj से की मुलाकात? वायरल फोटो में IPL ट्रॉफी का सच क्या?

फाइनल के हीरो रहे थे कोहली, आरसीबी को बनाया था चैंपियन

विराट कोहली का चोटिल होना भारत के लिए इसलिए भी बड़ा नुकसान है क्योंकि वे इस समय शानदार फॉर्म में थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल फाइनल में 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने दबाव की परिस्थितियों में 42 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद और मैच जिताऊ पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की बदौलत आरसीबी लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने में सफल रही।

Lalit Modi Biopic: क्या बड़े पर्दे पर ललित मोदी बनेंगे रणवीर सिंह? IPL के जनक ने खोले जिंदगी के कई अनसुने राज
Lalit Modi Biopic: क्या बड़े पर्दे पर ललित मोदी बनेंगे रणवीर सिंह? IPL के जनक ने खोले जिंदगी के कई अनसुने राज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+