आखिर क्यों अंधेरे में डूबा हुआ है पेरिस का एफिल टावर
सीरिया के शहर अलेप्पो में के लोगों के लिए अपना समर्थन जताने के लिए अंधेरे में डूबा पेरिस का एफिल टावर।
पेरिस। सीरिया के शहर अलेप्पो में विद्रोहियों और सरकार के बीच जारी लड़ाई अब अपने चरम पर है। सीरिया की सेना ने इस शहर के अधिकतर इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है।

सीरियन आर्मी का कहना है कि विद्रोहियों के साथ सेना का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अलेप्पो पूरा आजाद नहीं हो जाता। सेना और विद्रोहियों की लड़ाई में अब आम नागरिक फंस गए हैं।
अलेप्पो के इन्हीं लोगों के साथ पेरिस स्थित दुनिया के अजूबों में से एफिल टावर अपा समर्थन जता रहा है।
इस वजह से ही बुधवार को एफिल टावर अंधेर में डूब गया। पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो के मुताबिक मौजूदा स्थिति अलेप्पो के नागरिकों के लिए असहनीय और काफी दर्दनाक है।
इस स्थिति का विरोध करना काफी जरूरी है ओर इसलिए यह कदम उठाया गया है। बुधवार को फ्रांस के समयानुसार रात आठ बजे से एफिल टावर की सारी बत्तियां बुझा दी गईं।
हिल्डागो के ऑफिस की ओर से बयान जारी किया गया कि विरोधियों के कब्जे वाली अलेप्पो की सभी सड़कों को सीरियन एडमिनिस्ट्रेशन अपने कब्जे में ले रहा है। इसकी वजह से वहां सैंकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
अलेप्पो के नागरिकों के समर्थन में पेरिस में मंगलवार को सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों ने खून के प्रतीक के तौर पर लाल कपड़े पहने हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications