President Murmu Protocol Row: प्नोटोकॉल विवाद पर कल्याण बनर्जी बोले, 'राष्ट्रपति सीधे ममता दीदी से बात करें'
President Murmu Protocol Row: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस मामले पर बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर बीजेपी इसे सीधे तौर पर संविधान का उल्लंघन बता रही है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। ़
इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पहले ही अपना पक्ष रख चुकी हैं। उनके बाद कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने

President Murmu Protocol Row: टीएमसी सांसद ने राष्ट्रपति को ही दी सलाह
टीएमसी सांसद ने इस पूरे विवाद पर कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ही सलाह दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रेसिडेंट को इस प्रकरण पर कुछ बुरा लगा है, तो वह सीधे सीएम ममता बनर्जी से फोन पर बात भी कर सकती हैं। टीएमसी सांसद ने कहा, 'अगर राष्ट्रपति किसी बात से आहत थीं, तो उन्हें सीधे मुख्यमंत्री को फोन कर इस बारे में बताना चाहिए था। उन्होंने कहा कि एक तरफ राष्ट्रपति ममता बनर्जी को अपनी बहन बताती हैं और दूसरी तरफ उनके खिलाफ सार्वजनिक बयान देती हैं, जो सही नहीं है।
TMC MP ने राष्ट्रपति पर लगाया एजेंडे का आरोप
टीएमसी सांसद ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति की प्रेस से की गई टिप्पणी के पीछे कोई एजेंडा भी हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि इस पूरे विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति के बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। सीएम ममता बनर्जी स्वागत के लिए नहीं पहुंची थी। बीजेपी ने इसे राष्ट्रपति और संविधान का अपमान करार दिया है। इस पूरे प्रकरण पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और विपक्षी दल राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications