Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी बुरी नजर! आसमान से उगल रहा आग, पारा पहुंचा 35 पार, हीटवेव का Alert जारी

Bengaluru Weather Forecast update: अपने सदाबहार मौसम के लिए दुनियाभर में मशहूर बेंगलुरु को ना जाने किसकी नजर लग गई है,वो मार्च में ही आग उगल रहा है, जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बेंगलुरु में आज अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम 20.5°C दर्ज किया गया है जो कि सामान्य की तुलना में बहुत ज्यादा है।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाला पूरे हफ्ते राज्य में शुष्क मौसम जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है।

Bengaluru Weather Forecast

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम 20.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के आंतरिक हिस्सों, खासकर सुबह के शुरुआती घंटों में कहीं-कहीं हल्की ठंड सा एहसास हुआ लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ गया।

Bengaluru Weather Update:कई जिलों में दिन के तापमान में तेज वृद्धि

IMD के कर्नाटक मौसम पूर्वानुमान से कई जिलों में दिन के तापमान में तेज वृद्धि दिखती है। कई उत्तरी जिलों में पहले ही उच्च तापमान दर्ज हो चुके हैं। उदाहरण के तौर पर, कलबुर्गी में 39.5°C के साथ सबसे अधिक तापमान रहा। इसके बाद, रायचूर और यादगिर में लगभग 38.7°C, जबकि बल्लारी और बागलकोट में लगभग 38.2°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, उडुपी जैसे तटीय जिलों में अपेक्षाकृत मध्यम तापमान दर्ज हुआ, जहां अधिकतम 34.4°C था, लेकिन आर्द्रता का स्तर अधिक रहा।

Bengaluru Heat Wave Alert: हीटवेव का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस गर्मी में कर्नाटक को चार से छह दिनों तक लू (हीटवेव) का सामना करना पड़ सकता है। कलबुर्गी और बल्लारी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तटीय क्षेत्र इससे सर्वाधिक प्रभावित हो सकते हैं। बेंगलुरु में आने वाले सप्ताह के लिए भी शुष्क मौसम का अनुमान है।

Bengaluru weather Forecast Hindi:आने वाले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

  • बेंगलुरु में अगले 24 घंटों में तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच जा सकता है ।
  • मंगलुरु में लगभग 29°C और कलबुर्गी में लगभग 31°C के आस-पास रह सकता है।
  • बेलगावी में तापमान 31°C के करीब (मध्यम हवाओं के साथ), कारवार में लगभग 27° के आस-पास जा सकता है।
  • मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में भले ही तापमान ज्यादा रहे लेकिन शाम तक हवाएं चलने से मौसमं नार्मल हो जाएगा और लोगों को चुभन महसूस नहीं होगी।

Karnataka Weather Alert:घर से बाहर निकलते वक्त रखें ये सावधानी

  • घर से बाहर निकलते समय टोपी, कैप या दुपट्टे से सिर को ढककर रखें।
  • गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है, इसलिए बार-बार पानी पीते रहें।
  • गर्मी में सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
  • गर्मी में खाली पेट बाहर निकलने से चक्कर, कमजोरी और थकान हो सकती है इसलिए हल्का भोजन या फल खाकर ही घर से निकलें।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+