क्या माहिका के प्यार ने छीन ली हार्दिक की धार? नाम बड़े और दर्शन छोटे, आंकड़ों ने खोली पोल
Hardik Pandya: टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान के बाहर भी चर्चा में रहे। पूरे टूर्नामेंट में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ कई बार देखा गया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। लेकिन अगर सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन की बात करें, तो पांड्या से जितनी उम्मीदें थीं, वह उस स्तर तक नजर नहीं आए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को फाइनल मैच के बाद हार्दिक पांड्या मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खूब नाचे लेकिन कई अहम मौकों पर जब उनके बल्ले से रनों की दरकार थी, तो वह फ्लॉप साबित हुए। इस विश्व कप में उनके आंकड़ों में ज्यादा दम नजर नहीं आता।

पांड्या ने पूरे टूर्नामेंट में 9 मैच खेले और करीब 217 रन बनाए। आंकड़े पहली नजर में ठीक लग सकते हैं, लेकिन टीम को उनसे कई अहम मौकों पर मैच जिताने वाली पारियों की उम्मीद थी।
कमजोर टीमों के खिलाफ दो अर्धशतक
उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 52 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 50* रन बनाए, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ उनका बल्ला उतना प्रभावी नहीं रहा। पाकिस्तान के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि फाइनल समेत बड़े मैचों में उनसे ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद थी।
गेंदबाजी में भी औसत प्रदर्शन
गेंदबाजी की बात करें तो पांड्या ने 9 मैचों में 9 विकेट जरूर लिए, लेकिन कई मैचों में उनकी इकॉनमी काफी महंगी रही। पाकिस्तान के खिलाफ 2/16 उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा, जबकि नामीबिया के खिलाफ 2/21 भी अच्छा स्पेल था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे मैचों में उन्होंने काफी रन भी खर्च किए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ा। पांड्या की गेंदबाजी में रनों के ऊपर कोई लगाम नहीं थी, वह आसानी से रन लुटाते चले गए और बैटिंग के दौरान गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने का प्रयास करते हुए ज्यादा दिखे।
कुल मिलाकर टी20 विश्व कप 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन औसत से थोड़ा बेहतर लेकिन उम्मीदों से कम कहा जा सकता है। आंकड़ों में योगदान दिखता है, लेकिन प्रभाव के मामले में वह उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है। बैटिंग में जब भी टीम को जरूरत थी, वह खरा नहीं उतरे। उनसे ज्यादा अच्छा गेम तो शिवम दुबे का रहा।












Click it and Unblock the Notifications