कंप्यूटर के दौर में कबूतर के जरिए चिट्ठी भेजने पर भरोसा करते डोनाल्ड ट्रंप
नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा आज के दौर में कंप्यूटर के जरिए कभी भी निजी जानकारी और ईमेल को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में अपना पद संभालेंगे डोनाल्ड ट्रंप।
न्यूयॉर्क। नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को व्हाइट हाउस पहुंचेगे और ओवल ऑफिस में आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लेंगे। इससे पहले ट्रंप ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज के दौर में इनफॉर्मेशन को निजी रखना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने ऑनलाइन कम्यूनिकेशन की सुरक्षा को लेकर अविश्वास जताया है।

'हाथ से मैसेज लिखकर कुरियर को दीजिए'
न्यू ईयर के मौके पर ट्रंप मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने कहा, 'कोई कप्यूटर सुरक्षित नहीं है: ट्रंप को ईमेल नहीं कुरियर चाहिए।' ट्रंप बहुत कम ही ईमेल या कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं लेकिन वह ट्वीट का प्रयोग ज्यादातर करना पसंद करते हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, 'आप जानते हैं, अगर आपके पास वास्तव में कोई बहुत जरूरी है तो फिर आप उसे लिखिए और इसे कुरियर के जरिए डिलीवर कराइए। वही पुराना तरीका। क्योंकि मैं आपको बताता हूं कोई भी कंप्यूटर आज सुरक्षित नहीं है।' ट्रंप के मुताबिक उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे? ट्रंप ने अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले गुरुवार को रूस की जासूसी एजेंसियशों को बैन कर दिया है और 35 अमेरिकी डिप्लोमैट्स को बाहर निकलने का आदेश दिया है। रूस की सरकार ने इन आरोपों से इंकार कर दिया है।
अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसिया असफल
ट्रंप कह चुके हैं कि वह अगले हफ्ते इंटेलीजेंस अधिकारियों से मिलने की योजना बना रहे हैं। वह इन आरोपों के बारे में जानना चाहते हैं। ट्रंप के मुताबिक वह चाहते हैं कि अमेरिकी अधिकारी इन्हें लेकर निश्चित रहें क्योंकि यह काफी गंभीर
आरोप है। उन्होंने बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियारों को नष्ट करने के लिए अमेरिकी फौजों का दाखिल होने को अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसियों के लिए असफलता करार दिया।
-
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications