Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate
Aaj Ka Sone Ka Bhav (Gold Rate Today 20 March 2026) : देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 20 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में गोल्ड रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,420 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह ₹1,50,270 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। सिर्फ एक दिन पहले यानी 19 मार्च को सोना करीब ₹7,000 टूट गया था, जो पिछले कुछ दिनों की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,420 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,37,890 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,50,270 और 22 कैरेट ₹1,37,740 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इसी तरह पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि प्रमुख शहरों में कीमतें लगभग एक समान ट्रेंड पर चल रही हैं।

Gold Rate Today In India: भारत के 20 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (20 मार्च 2026)
| शहर | 24 कैरेट (₹/10g) | 22 कैरेट (₹/10g) | 18 कैरेट (₹/10g) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
| मुंबई | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| अहमदाबाद | ₹1,50,320 | ₹1,37,790 | ₹1,18,090 |
| चेन्नई | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| कोलकाता | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| हैदराबाद | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| जयपुर | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
| भोपाल | ₹1,50,320 | ₹1,37,790 | ₹1,18,090 |
| लखनऊ | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
| चंडीगढ़ | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
| पुणे | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| बेंगलुरु | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| सूरत | ₹1,50,320 | ₹1,37,790 | ₹1,18,090 |
| पटना | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
| नागपुर | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| इंदौर | ₹1,50,320 | ₹1,37,790 | ₹1,18,090 |
| कोच्चि | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| भुवनेश्वर | ₹1,50,270 | ₹1,37,740 | ₹1,18,050 |
| रांची | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
| गुवाहाटी | ₹1,50,420 | ₹1,37,890 | ₹1,18,210 |
क्यों सस्ता हो रहा है सोना?
आमतौर पर युद्ध के समय सोने की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार ट्रेंड उल्टा दिख रहा है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं और सोना-चांदी बेचकर कैश जमा कर रहे हैं। जनवरी में सोना रिकॉर्ड ₹1.76 लाख तक पहुंच गया था, जिसके बाद अब बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी सोने की चमक फीकी कर दी है।
सोने का सफर: हाई से गिरावट तक
इस साल की शुरुआत में सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो जनवरी के अंत में ₹1.76 लाख के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया। लेकिन अब यह करीब ₹28,000 सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी भी ₹3.86 लाख से गिरकर ₹2.30 लाख प्रति किलो तक आ गई है।
सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय डिमांड-सप्लाई इनकी कीमत तय करते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) हर दिन रेट जारी करता है, जिसे देशभर के सर्राफा बाजार फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications