Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

Weather Delhi NCR: फरवरी और मार्च के शुरुआती दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। आलम यह था कि फरवरी में ही लोगों के स्वेटर उतर गए थे और मार्च आते-आते एयर कंडीशनर (AC) चलने लगे थे। हालांकि, 15 मार्च के बाद से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने के कारण मौसम ने करवट ली है। 18 और 19 मार्च को हुई बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने पारे को नीचे गिरा दिया है।

आज 20 मार्च को पूरी दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। रात के समय भी एक या दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Delhi NCR

Tomorrow Weather in Delhi: दिल्ली में कल का मौसम (21 मार्च 2026)

कल, 21 मार्च को मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल (Partly Cloudy Sky) छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम सुहाना बना रहेगा।

Weather in Delhi: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल

  • Weather In North and North-West Delhi उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली: आज गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कल यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • Weather In Central and New Delhi मध्य और नई दिल्ली: इन क्षेत्रों में आज सुबह और शाम को बारिश के स्पेल देखने को मिल सकते हैं। 21 और 22 मार्च को यहां आसमान साफ रहने या आंशिक बादल रहने के आसार हैं।
  • Weather In South and South-West Delhi: दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: यहां आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और रात में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
  • Weather In East Delhi and Shahdara पूर्वी दिल्ली और शाहदरा: आज बारिश और बिजली कड़कने के साथ तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।21 मार्च को यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

एनसीआर के शहरों का हाल

  • Weather Noida नोएडा: आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है
  • Weather Ghaziabad गाजियाबाद: यहाँ आज बारिश का अलर्ट है। सुबह और दोपहर के समय बारिश के दौर आ सकते हैं।
  • Weather Gurugram: गुरुग्राम: 20 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
  • Weather Faridabad: फरीदाबाद: यहां भी आज मौसम खराब रहेगा और रात में बारिश की संभावना है।

Delhi-NCR में कब साफ होगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 और 22 मार्च को आसमान में मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल रहेंगे, हालांकि, राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि 23 मार्च को फिर से दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय बारिश की संभावना अधिक है। 24 मार्च के बाद से ही मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+