चीन ने WHO का नाम लेकर किया अपना बचाव, कहा-कोरोना वायरस के लैब में तैयार होने के सुबूत नहीं

बीजिंग। चीन ने अमेरिकी मीडिया में आई उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस को वुहान की लैब में बनाया गया था। चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) ने बार-बार यही बात कही है कि इस बात का अभी तक कोई सुबूत नहीं मिला है जिससे यह पता लग सके कि कोरोना वायरस को लैब में बनाया गया है। अब तक इस वायरस से दुनियाभर में 20 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं।

who-china.jpg

विदेश मंत्रालय ने खारिज किए दावे

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजियान ने यह जवाब तब दिया जब उनसे चीन पर लग रहे आरोपो को लेकर सवाल पूछा गया था। लिजियान से पूछा गया था कि क्‍या सेंट्रल चीन के शहर वुहान, जहां से महामारी फैली, वहां की लैब में यह वायरस तैयार हुआ है? लिजियान ने कहा, 'डब्‍लूएचओ के अधिकारी कह चुके हैं कि इस बात के सुबूत नहीं मिले हैं कि ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है जिससे पता लगे कि लैब में वायरस को तैयार किया गया था।' झाओ ने साथ ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की जांच कराने वाली बात पर भी कोई जवाब नहीं दिया। चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि जेनेटिक प्रमाण इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि वायरस को कृत्रिम तौर पर तैयार नहीं किया गया बल्कि यह चमगादड़ से ही आया है। हालांकि जेनेटिक डाटा से इस बात को भी सुबूत नहीं मिल सका कि आखिर चमगादड़ से यह वायरस इंसानों में कैसे पहुंचा।

डोनाल्‍ड ट्रंप बोले करवाएंगे जांच

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने बुधवार को चीन पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि चीन को कोरोना वायरस महामारी पर पूरी पारदर्शिता दिखानी होगी। वहीं, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि इस बात की जांच जारी है कि क्‍या वाकई कोरोना वायरस चीन में तैयार हुआ था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने चीन के टॉप राजनयिक यांग जाइशी से फोन पर बात की। अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि पोंपेयो ने इस बात पर जोर दिया है कि कोविड-19 को लेकर जो भी जानकारियां साझा की जा रही हैं, उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाए। दूसरी तरफ ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार इस बात की पुष्टि करने की कोशिशों में लगी है कि क्‍या वायरस वाकई वुहान की किसी लैब से निकला था। ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, 'हम इस डरावनी स्थिति की गहन जांच कर रहे है कि आखिर क्‍या हुआ?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+