ट्रंप ने क्या लिखा चिट्ठी में कि अर्दोआन ने उसे रद्दी में फेंक दिया
ट्विटर पर अपने लहज़े के लिए चर्चा में रहने वाले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इस बार अपनी एक चिट्ठी को लेकर चर्चा में हैं जिसकी भाषा ऐसी थी कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप अर्दोआन ने उसे सीधे रद्दी में फेंक दिया.
सीरिया से अमरीकी फ़ौज की वापसी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 अक्तूबर को तुर्की के राष्ट्रपति को जो सरकारी चिट्ठी भेजी उसमें ये लिखा था - ज़्यादा सख़्त मत बनिए. बेवकूफ़ी मत करिए.
ट्रंप ने ये चिट्ठी तुर्की को ये अनुरोध करने के लिए लिखी थी कि वो उत्तरी सीरिया में कुर्दों की अगुआई वाली सेना के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई ना करे.
मगर बीबीसी को जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति अर्दोआन ने उनकी इस चिट्ठी को रद्दी में डाल दिया और हमले का आदेश दे दिया.
अमरीका ने पिछले दिनों सीरिया से अपने सैनिकों को हटाने का एलान किया था जिसके बाद उसकी ये कहते हुए तीखी आलोचना हुई कि इससे तुर्की को सैन्य कार्रवाई के लिए हरी झंडी मिल जाएगी.
वैसे बाद में अमरीकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस तुर्की पहुँचे और आख़िरकार तुर्की युद्धविराम के लिए तैयार हो गया. माइक पेंस ने कहा कि अगले पाँच दिनों तक लड़ाई बंद रहेगी और अमरीका कुर्द सैनिकों को पीछे हटने में मदद करेगा.
क्या लिखा ट्रंप ने
डोनल्ड ट्रंप ने तुर्की को जो चिट्ठी लिखी उसे सबसे पहले अमरीकी चैनल फ़ॉक्स न्यूज़ ने जारी की थी.
इसमें उन्होंने लिखा, "आइए एक अच्छे समझौते की कोशिश करें. आप हज़ारों लोगों के जिबह होने के ज़िम्मेदार नहीं होना चाहते, और ना ही मैं तुर्की की अर्थव्यवस्था को तबाह करने का ज़िम्मेदार बनना चाहूँगा - जो कि मैं करूँगा."
"इतिहास आपको उदारता से देखेगा अगर आपने चीज़ें सही और मानवीय तरीक़े से दुरुस्त कीं. लेकिन अगर अच्छा नहीं हुआ तो वो आपको हमेशा एक दानव की तरह देखेगा. सख़्त मत बनिए. बेवकूफ़ी मत करिए."
"मैं आपको बाद में फ़ोन करूँगा."
इस चिट्ठी के बाद तुर्की में क्या प्रतिक्रिया हुई ये जानने के लिए जब बीबीसी तुर्की सेवा ने तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय से संपर्क किया तो उन्हें ये बताया गया - राष्ट्रपति अर्दोआन ने चिट्टी प्राप्त की, उसे सिरे से ख़ारिज किया और रद्दी में फेंक दिया.
और तुर्की ने ठीक उसी दिन सीरिया में हमला बोल दिया.
पढ़िएः
- अमरीका की घोषणा, तुर्की ने कुर्द बलों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान रोका
- सीरिया को लेकर तुर्की और अमरीका में बढ़ा तनाव
क्या है मुश्किल
इस घटना पर बीबीसी के मध्य पूर्व मामलों के संपादक जेरेमी बोवेन का कहना है कि ये कल्पना करना कठिन है कि कोई राष्ट्रपति ऐसी भी चिट्ठी लिख सकता है.
जेरेमी बोवेन के अनुसार अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति राष्ट्रपति ओबामा ने इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों का मुक़ाबला करने के लिए सीरिया के कुर्दों का साथ लेने का फ़ैसला किया था.
उसी समय ये लगने लगा था कि ओबामा का सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्स (एसडीएफ़) को साथ लेने का ये समीकरण आगे चलकर मुश्किल पैदा कर सकता है.
ऐसा इसलिए क्योंकि सीरियाई कुर्द, तुर्की के विद्रोही गुट कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के नज़दीकी समझे जाते हैं.
तुर्की आरोप लगाता रहा है कि पीकेके एक अलग राज्य बनाने की कोशिश कर रहा है. पीकेके इससे इनकार करता है.
तुर्की मानता है कि पीकेके और एसडीएफ़ एक ही चरमपंथी गुट के दो हिस्से हैं.
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications