Trump Reciprocal Tariffs: ट्रंप के 'टैरिफ' से हाहाकार! दुनिया भर की मीडिया में इसको लेकर क्या हो रही है चर्चा?
Trump Reciprocal Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार( 3 अप्रैल ) को अमेरिकी में इंपोर्ट किए जाने वाले सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया। ट्रंप ने इस दिन को 'लिबरेशन डे' के तौरा पर परिभाषित किया।
उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इससे अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी। ट्रंप के इस ऐलान के बाद प्रभावित देशों की ओर से वाशिंगटन पर तीखी प्रतिक्रिया देखी गई।

कम से कम 10 प्रतिशत टैरिफ देना होगा- ट्रंप
ट्रंप के इस योजना के तहत अमेरिका में इंपोर्ट किए जाने वाले सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ देनी होगी। ये शुल्क 10 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक के दायरे में हैं। व्हाइट हाउस के चार्ट के अनुसार, सबसे अधिक 49 प्रतिशत शुल्क कंबोडिया पर लगाया जाएगा।
ट्रंप ने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर कम से कम 10 प्रतिशत का प्रतिशोधात्मक शुल्क लगेगा, जबकि कई देशों को इससे भी अधिक दरें चुकानी होंगी।
ये भी पढ़ें Trump के 'टैरिफ हमले' से हिले भारतीय उद्योग! क्या है भारत का रिएक्शन, अपनाएगा कौन सा रूख?
अमेरिका को प्राथमिकता दे रहे हैं- ट्रंप
व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में आयोजित 'मेक अमेरिका वेल्दी अगेन' प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने कहा कि वह "आखिरकार अमेरिका को प्राथमिकता दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि, अमेरिकी करदाताओं को लंबे समय से इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
वैश्विक मीडिया में ट्रंप के टैरिफ का कवरेज
वहीं ट्रंप के इस टैरिफ योजना की चर्चा दुनिया भर की मीडिया में हो रही है। दुनिया भर की मीडिया इस योजना से जुड़ी खबर को प्रमुखता से जगह दी है।
BBC
BBC ने ट्रंप के इस योजना को लेकर विस्तार से रिपोर्ट किया है। हेडलाइन:ट्रंप की टैरिफ: एक लंबे समय से चला आ रहा लक्ष्य पूरा हुआ - और उनका सबसे बड़ा दांव भी।
रिपोर्ट में लिखा गया है कि, यह विश्वास कि टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है। रिपोर्ट में कहा गया, अब, वह अपने राष्ट्रपति पद को सही साबित करने के लिए दांव पर लगा रहे हैं।
The Guardian
The Guardian के विश्लेषण में कहा गया कि ट्रंप आखिरकार अपने चुनावी वादों को पूरा कर रहे हैं- 'दीवार बनाने' के वादे को, लेकिन यह दीवार मैक्सिको सीमा पर नहीं, बल्कि शुल्कों से बनी होगी, जो पूरे अमेरिका को घेर लेगी।
ये भी पढ़ें Donald Trump Reciprocal Tariff: ट्रंप के 'पारस्परिक' टैरिफ का ऐलान, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा या नुकसान?
Reuters
Reuters ने अपने लेख में लिखा है कि, ट्रंप की टैरिफ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बोझ डालते हैं' शीर्षक के साथ रिपोर्ट किया है।
रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि, इन व्यापक प्रतिशोधात्मक शुल्कों से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर और अधिक दबाव बढ़ेगा, जो अभी तक महामारी के बाद की मुद्रास्फीति से उबर नहीं पाई है।
The New York Times
The New York Times ने बताया कि, ट्रंप के इन शुल्कों ने अमेरिका और उसके करीबी सहयोगियों के बीच खाई को और चौड़ा कर दिया है, जिससे वैश्विक आर्थिक संतुलन बदल सकता है।रिपोर्ट में कहा गया कि इन शुल्कों का सबसे बड़ा प्रभाव चीनी निर्यातकों पर पड़ सकता है।
The Wall Street Journal
The Wall Street Journal ने इस पर शीर्षक दिया: ट्रंप टैरिफ: वैश्वीकरण के युग पर पर्दा गिराने की तैयारी
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि, राष्ट्रपति ट्रंप की इस घोषणा ने अमेरिका और विदेशी कंपनियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वैश्वीकरण का युग समाप्त हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications